फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Government will raise 10,000 crores from seventh installment of CPSE ETF

बड़ी योजनाः सीपीएसई ईटीएफ की सातवीं किस्त से 10,000 करोड़ जुटाएगी सरकार

Fri, 24 Jan 2020 04:27 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 24 Jan 2020 04:27 AM IST
विज्ञापन
Government will raise 10,000 crores from seventh installment of CPSE ETF
ईटीएफ

सरकार की केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों (सीपीएसई) के ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) की सातवीं किस्त से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसे जनवरी अंत में पूंजी बाजार में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन


सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह पेशकश 30 जनवरी को एंकर निवेशकों और 31 जनवरी को अन्य संस्थागत और खुदरा निवेशकों के लिए खोली जा सकती है। निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनजमेंट सरकार की ओर से सीपीएसई ईटीएफ का प्रबंधन कर रही है।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि इस पेशकश का आकार 10,000 करोड़ रुपये होगा। इसके अलावा अधिक बोली आने पर उसे स्वीकार (ग्रीन-शू ऑप्शन) करने का विकल्प रखा गया है। पिछली पेशकशों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद सीपीएसई ईटीएफ की सातवीं किस्त को पेश करने का फैसला किया गया है। इससे पहले सीपीएसई ईटीएफ की छह किस्तों के जरिए सरकार 49,500 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली किस्त मार्च 2014 में आई थी, जिसके जरिए 3 हजार करोड़ रुपये जुटाए गए। दूसरी किस्त (6,000 करोड़ रुपये) जनवरी 2017 में, तीसरी किस्त (2,500 करोड़ रुपये) मार्च 2017 में, चौथी (17,000 करोड़ रुपये) नवंबर 2018 में, पांचवीं किस्त (10,000 करोड़ रुपये) मार्च 2019 में और छठी किस्त (11,500 करोड़ रुपये) जुलाई 2019 में आई।


ये सीपीएसई ओएनजीसी, एनटीपीसी, कोल इंडिया, आईओसी, ग्रामीण विद्युतीकरण निगम, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑयल इंडिया, एनबीसीसी इंडिया, एनएलसी इंडिया और एसजेवीएन हैं। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विनिवेश के जरिए 1.05 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed