फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Government plans to borrow over 8 lakh crore in FY2024 Indian economy growth announced by CEA Updates

Economy: वित्त मंत्री बोलीं- 8.8 लाख करोड़ उधार ले सकती है सरकार; CEA ने अर्थव्यवस्था की रफ्तार पर कही यह बात

Wed, 29 Mar 2023 10:37 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 Mar 2023 10:37 PM IST
सार

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि दुनिया जिस तरह की अनिश्चितताओं का सामना कर रही है, उसके कारण आने वाले समय में वैश्विक निर्यात वृद्धि दर कुछ सुस्त रह सकती है।

विज्ञापन
Government plans to borrow over 8 lakh crore in FY2024 Indian economy growth announced by CEA Updates
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने वित्त वर्ष 2024 में आठ लाख करोड़ से ज्यादा उधार लेने की योजना बनाई है। आधिकारिक बयान के अनुसार, एक अप्रैल 2023 से शुरू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कुल 15.43 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित बाजार उधारी में से 8.88 लाख करोड़ रुपये यानी 57.5 प्रतिशत पहली छमाही में जुटाने की योजना है। उधारी कार्यक्रम 26 साप्ताहिक किस्तों में पूरा करने की योजना है। इसके तहत 31,000 से 39,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। उधारी तीन, पांच, सात, 10, 14, 30 और 40 साल की प्रतिभूतियों के जरिए जुटाई जाएगी।

विज्ञापन


वहीं, मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने बुधवार को कहा कि वित्तीय और निवेश चक्र में बदलाव के कारण आने वाले दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने की संभावना है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया जिस तरह की अनिश्चितताओं का सामना कर रही है, उसके कारण आने वाले समय में वैश्विक निर्यात वृद्धि दर कुछ सुस्त रह सकती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: NPA : 5 वर्षों में बट्टे खाते के 7.34 लाख करोड़ में से 14 फीसदी ही वसूल पाए बैंक, वित्त मंत्री का बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


नागेश्वरन ने कहा, मुझे लगता है कि वाणिज्यिक क्षेत्र और रियल एस्टेट क्षेत्र में वित्तीय, ऋण और निवेश चक्र की बहाली से आने वाले दशक में हम औसतन साढ़े छह प्रतिशत की दर से बढ़ेंगे। एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ने अक्तूबर-दिसंबर में सालाना आधार पर 4.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जो एक साल पहले 11.2 फीसदी थी। पिछली तिमाही में 6.3 फीसदी थी। 

वित्त मंत्रालय के आर्थिक सर्वेक्षण में अप्रैल 6 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2023-24 में आर्थिक वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7 फीसदी से घटाकर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed