फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Government has directed Nafed to settle onion stock

सरकार ने प्याज सड़ने की आशंका पर नेफेड को दिया स्टॉक निपटाने के निर्देश

Tue, 20 Nov 2018 08:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Nov 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
Government has directed Nafed to settle onion stock

भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) के गोदामों में प्याज के सड़ने की आशंका पर सरकार ने तेजी से स्टॉक का निपटारा करने को कहा है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने गोदामों का निरीक्षण कराने के बाद नेफेड को प्याज की आपूर्ति बढ़ाकर नुकसान से बचाव करने का निर्देश दिया है। मदर डेयरी और सफल स्टोर पर नेफेड द्वारा प्याज की आपूर्ति बढ़ाए जाने से दाम में कमी आने की उम्मीद है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक मंत्रालय के सचिव अविनाश कुमार ने नेफेड के गोदामों का निरीक्षण कराया था। इसमें दिल्ली के गोदामों में प्याज के सड़ने की बात सामने आई है। इसके पहले पुणे के गोदामों के बारे में भी ऐसी सूचना सामने आई थी। 

विज्ञापन


नेफेड को पहले भी कई बार स्टॉक को सुरक्षित रखने और निर्धारित समय में निकलाने के बारे में मंत्रालय द्वारा ताकिद किया जा चुका है। निरीक्षण में सामने आए मुद्दे को लेकर मंत्रालय द्वारा नेफेड को आपूर्ति में तेजी लाने को कहा गया है। उसे रोजाना 10 ट्रक प्याज की आपूर्ति दिल्ली में करनी है। याद रहे कि अनाज के सड़ने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने कुछ वर्ष पहले सरकार को भंडारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए थे। कुछ समय पहले दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमतें 30 से 35 रुपये पहुंच गई थी। कुछ इलाकों में कीमतें और भी ज्यादा दर्ज की गईं थी, जिसके मद्देनजर अक्तूबर में थोक मंडियों में बफर स्टॉक से प्याज उतारने को कहा गया था।
विज्ञापन


सरकार को हो सकता है दोतरफा नुकसान

मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक प्याज के सड़ने से सरकार को दोतरफा नुकसान होगा। यही वजह है कि आपूर्ति में तेजी लाकर बचाव करने को कहा गया है, जिसके लिए नेफेड आपूर्ति में दाम में कमी ला सकता है। उन्होंने बताया कि सहकारी संस्थान को बीते महीने भी आपूर्ति में तेजी लाने को कहा गया था और तब मसला बढ़ते दाम का था, लेकिन अब उसे नुकसान से बचना है। अधिकारी ने हालांकि यह बताने से साफ  इंकार किया कि नेफेड के किन गोदामों में प्याज सड़ रहे हैं और इसकी स्पष्ट वजह क्या है? उन्होंने कहा कि यह सचिव और नेफेड के बीच हाल ही में हुई बैठक में यह  निर्णय लिया गया है, जिसमें अन्य किसी को शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर में 2 रुपये घटे थे दाम

 उल्लेखनीय है कि गत अक्तूबर में सरकार ने मदर डेयरी को प्याज की सभी किस्मों पर 2 रुपये प्रति किलो तक की कमी करने के लिए कहा था। इस पर सहमति जताते हुए मदर डेयरी ने दिल्ली में अपनी सभी दुकानों पर बिना पैकिंग या खुले में उपलब्ध प्याज की कीमत 25.90 रुपये से घटाकर 23.90 रुपये कर दी थी। साथ पैकिंग में उपलब्ध प्याज की कीमत 27.90 रुपये से घटाकर 25.90 रुपये कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed