{"_id":"5b29c3ae4f1c1bf46e8b89a2","slug":"government-has-decided-not-to-step-ahead-on-the-disinvestment-of-air-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया के विनिवेश पर कदम आगे नहीं बढ़ाने का सरकार ने किया फैसला","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
एयर इंडिया के विनिवेश पर कदम आगे नहीं बढ़ाने का सरकार ने किया फैसला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के कामकाज पर चुनावी साल का असर दिखने लगा है। सरकार ने फैसला किया है कि वह चुनावी वर्ष में एयर इंडिया की विनिवेश योजना पर आगे कदम नहीं बढ़ाएगी और विमानन कंपनी के संचालन के लिए जरूरी कोष उपलब्ध कराएगी। यह जानकारी मंगलवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। कंपनी में 76 फीसदी हिस्सेदारी की प्रस्तावित रणनीतिक बिक्री योजना को कोई खरीदार नहीं मिलने के बाद तीन सप्ताह के भीतर सरकार ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन
सरकारी अधिकारी ने कहा कि जल्द ही विमानन कंपनी अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों के लिए सरकार से कोष हासिल करेगी और यहां तक कि कंपनी कुछ विमानों के लिए ठेका भी जारी करेगी। यह फैसला सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने की थी। फिलहाल वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे पीयूष गोयल, नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और वित्त तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में शामिल थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि विमानन कंपनी संचालन लाभ दिखा रही है। कोई भी उड़ान खाली नहीं रहती। लागत घटाने की सभी कोशिशें जारी हैं और हम संचालन क्षमता में सुधार करते रहेंगे। फिलहाल विनिवेश पर हड़बड़ी दिखाने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन