फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   government cuts import duty on crude palm oil to 27.5 pc effective from 27 november 

सरकार ने कच्चे पाम तेल पर आयात शुल्क कम कर 27.5 प्रतिशत किया, 27 नवंबर से होगा प्रभावी

Thu, 26 Nov 2020 09:34 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 26 Nov 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
government cuts import duty on crude palm oil to 27.5 pc effective from 27 november 
कच्चा पाम तेल (सांकेतिक चित्र) - फोटो : social media

सरकार ने गुरुवार को कच्चे पाम तेल (सीपीओ) पर मूल सीमा शुल्क घटाकर 27.5 प्रतिशत कर दिया है। इस कदम से घरेलू बाजार में सीपीओ की उपलब्धता बढ़ने की संभावना है। शुल्क कटौती से घरेलू बाजारों में खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों को भी कम करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक अधिसूचना में कहा कि कच्चे पाम तेल पर मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) दर संशोधित कर 27.5 प्रतिशत किया गया है जो 27 नवंबर से प्रभावी होगी। कच्चे पाम तेल पर मौजूदा मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) 37.5 प्रतिशत है।
विज्ञापन


भारत के कुल खाद्य तेल की खपत में पाम तेल का हिस्सा 40 प्रतिशत से अधिक है। कच्चा तेल और सोने के बाद पामतेल भारत का तीसरा सबसे बड़ा आयात किया जाने वाला जिंस है। भारत खाद्य तेल का दुनिया का सबसे बड़ा आयातक देश है, और मलेशिया और इंडोनेशिया सहित अन्य देशों से सालाना लगभग 1.5 करोड़ टन खाद्यतेल खरीदता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जनवरी में, एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस (आसियान) देशों से आयात के लिए सरकार ने कच्चे पाम तेल पर सीमा शुल्क 40 प्रतिशत से घटाकर 37.5 प्रतिशत कर दिया था। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में छह साल के उच्च स्तर 7.61 प्रतिशत पर जा पहुंची थी, जबकि थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति आठ महीने के उच्च स्तर 1.48 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed