फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Government can sell 12.4 percent stake in IRCTC

आईआरसीटीसी की कुछ और हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, 10 सितंबर तक मंगाई गईं बोलियां

Fri, 21 Aug 2020 03:04 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 21 Aug 2020 03:04 AM IST
सार

  • बिक्री प्रक्रिया प्रबंधन को मर्चेंट बैंकरों से 10 सितंबर तक मंगाई बोली
  • 2.10 लाख करोड़ के विनिवेश लक्ष्य पाने को सरकार ने उठाया कदम

विज्ञापन
Government can sell 12.4 percent stake in IRCTC
IRCTC - फोटो : IRCTC

विस्तार

सरकार चालू वित्त वर्ष में 2.10 लाख करोड़ के विनिवेश लक्ष्य पाने को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) में 12.4 फीसदी तक हिस्सेदारी बेच सकती है। इसकी बिक्री प्रक्रिया के प्रबंधन के लिए मर्चेंट बैंकरों से 10 सितंबर तक बोलियां मंगाई गई हैं।

विज्ञापन


निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) आमंत्रित करते हुए कहा कि  सरकार भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों के तहत शेयर बाजारों के जरिए आईआरसीटीसी में चुकता शेयर पूंजी का कुछ हिस्सा बिक्री पेशकश माध्यम (ओएफएस) से विनिवेश करना चाहती है।
विज्ञापन


सरकार की आईआरसीटीसी में 87.4 फीसदी हिस्सेदारी है। सेबी के सार्वजनिक हिस्सेदारी नियम को पूरा करने के लिए सरकार को इसमें हिस्सेदारी घटाकर 75 फीसदी पर लानी है। इससे पहले आईआरसीटीसी ने अक्तूबर, 2019 में प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 645 करोड़ जुटाए थे। अब कंपनी में हिस्सेदारी बेचकर सरकार अपने विनिवेश लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कई कंपनियों की विनिवेश प्रक्रिया लटकी
दरअसल, सरकार ने 2020-21 के लिए 2.10 लाख करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य रखा है। इसमें 1.20 लाख करोड़ सार्वजनिक उपक्रमों और 90,000 करोड़ वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बेचकर प्राप्त किया जाना है। कोविड-19 महामारी के कारण दीपम अब तक किसी भी केंद्रीय लोक उपक्रम (सीपीएसई) में हिस्सेदारी बेच नहीं पाया है।


एअर इंडिया और बीपीसीएल की विनिवेश प्रक्रिया भी लटकी है। हालांकि, भारत बॉन्ड ईटीएफ-2 के जरिए सरकार ने सीपीएसई के ‘एएए’ रेटिंग वाले बॉन्ड से 11,000 करोड़ रुपये जुुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed