{"_id":"642d5b26ce49fe29ae00a391","slug":"gold-silver-price-today-1025-rupees-strengthened-gold-reached-all-time-high-silver-also-flaunted-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 1,025 रुपये महंगा होकर रिकॉर्ड उच्च स्तर पर, चांदी 1,810 रुपये चमकी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Gold Silver Price Today: सोना 1,025 रुपये महंगा होकर रिकॉर्ड उच्च स्तर पर, चांदी 1,810 रुपये चमकी
Wed, 05 Apr 2023 04:57 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 05 Apr 2023 04:57 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 61,080 रुपये रहा इसमें 1025 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दिखी। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 2,027 डॉलर प्रति औंस और 24.04 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 1,025 रुपये महंगा होकर 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के सार्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। चांदी की कीमत भी 1,810 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 73,950 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,055 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता बने रहने के बीच ओपेक प्लस देशों के कच्चे तेल के उत्पादन में 11.6 लाख बैरल की अतिरिक्त कटौती करने के फैसले से क्रूड की कीमतों में तेजी आई है। इससे सुरक्षित निवेश के साधन सोने को समर्थन मिला। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर मजबूत संकेतों के बीच कॉमेक्स पर एशियाई कारोबारी घंटे के दौरान सोने में 1.80 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। यह मार्च, 2022 के बाद सबसे ज्यादा बढ़त है।
विज्ञापन
इन वजहों से भी मिला समर्थन
गांधी ने बताया कि अमेरिका में वृहद आर्थिक आंकड़ों के आने के बाद अमेरिकी डॉलर सूचकांक और बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई है। इसके अलावा, वहां के रोजगार के आंकड़े भी उम्मीद से कम रहे। इससे सोने को समर्थन मिला। दुनियाभर में मंदी की खतरा अब भी बना हुआ है। कई देशों में भू-राजनीतिक तनाव की स्थिति है। वैश्विक शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी रहने के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने में पैसा लगा रहे हैं। डॉलर के मुकाबले स्थानीय मुद्राओं में कमजोरी से केंद्रीय बैंक सोने में खरीदारी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतें बढ़ीं
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 61,080 रुपये रहा इसमें 1,025 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दिखी। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 2,027 डॉलर प्रति औंस और 24.04 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे।