फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Gold Price Aaj Ka Sone Aur Chandi Ka Bhav Gold Silver Price News

Gold-Silver: सोना 1130 रुपये उछलकर 67450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जानें चांदी के दाम

Thu, 21 Mar 2024 07:57 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 21 Mar 2024 07:57 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 1,130 रुपये की तेजी के साथ 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत में 1,100 रुपये का उछाल आया।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone Aur Chandi Ka Bhav Gold Silver Price News
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,130 रुपये बढ़कर 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। ये कीमतें मजबूत वैश्विक रुझानों के बाद बढ़ी हैं। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


बढ़ती मांग के कारण चांदी में भी उछाल आया। 1,100 रुपये की बढ़ोतरी के साथ इसकी कीमत 77,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 76,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने बताया, 'दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें पिछले कारोबारी सत्र से 1,130 रुपये बढ़कर 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 48 डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 2,202 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी 25.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 24.84 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed