फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Freight loading for October surpassed last year figures for corresponding period Indian Railways Latest News Update

बढ़ोतरी: अक्तूबर में रेलवे की माल ढुलाई से होने वाली आय में इजाफा, कोरोना की वजह से आई थी कमी

Mon, 01 Nov 2021 07:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 01 Nov 2021 07:45 PM IST
सार

भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई के माध्यम से अक्तूबर महीने में 12,311.46 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की कमाई से 18.19 प्रतिशत अधिक है। बीते वर्ष माल ढुलाई से रेलवे ने 10,416.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी।  

विज्ञापन
Freight loading for October surpassed last year figures for corresponding period Indian Railways Latest News Update
मालगाड़ी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रेलवे की ओर से जारी एक बयान में सोमवार को कहा गया कि अक्तूबर 2021 के लिए माल ढुलाई और लदान पिछले साल की समान अवधि की तुलना में अधिक रही। जहां लदान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर माल-ढुलाई से होने वाली आय भी पिछले साल में समान अवधि की तुलना में बढ़ी है।  

विज्ञापन


11.7 करोड़ टन था रेलवे का लदान  
अक्तूबर में रेलवे का लदान 11.7 करोड़ टन था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के लदान की तुलना में 7.63 प्रतिशत अधिक था। पिछले वर्ष इसी अवधि में रेलवे का लदान 10.9 करोड़ टन रहा था।
विज्ञापन


माल ढुलाई से कमाए 12,311 करोड़ रुपये
भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई के माध्यम से अक्तूबर महीने में 12,311.46 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की कमाई से 18.19 प्रतिशत अधिक है। बीते वर्ष माल ढुलाई से रेलवे ने 10,416.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


छूट और रियायतों का मिला फायदा
अक्तूबर में 11.7 करोड़ टन लोडिंग में 5.5 करोड़ टन कोयला, 1.28 करोड़ टन लौह अयस्क, 63 लाख टन खाद्यान्न, 41 लाख टन उर्वरक, 39 लाख टन खनिज तेल और 73 लाख टन सीमेंट शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि रेलवे की माल ढुलाई को आकर्षक बनाने के लिए भारतीय रेलवे में कई तरह की रियायतें या छूट भी दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed