फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Forbes list of top 10 billionaires in India, here is all you need to know

सबसे अमीर भारतीय: ये हैं देश के शीर्ष 10 अरबपति, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Tue, 06 Apr 2021 11:04 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 06 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Forbes list of top 10 billionaires in India, here is all you need to know
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर चल रही है और यहां के कुल मामले 1.2 करोड़ से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन, देश के स्टॉक बाजार ने महामारी के असर को धता बताते हुए नए मानक स्थापित किए हैं। सेंसेक्स का बेंचमार्च एक साल पहले के मुकाबले 75 फीसदी ऊंचाई पर है। इसके साथ ही भारतीय अरबपतियों की संख्या भी 102 से बढ़कर 140 हो गई है। बता दें कि भारत के अरबपतियों की कुल संपत्ति लगभग दोगुनी होकर अब  59600 करोड़ डॉलर हो गई है। फोर्ब्स ने मंगलवार को भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची जारी की है।

विज्ञापन

 
मुकेश अंबानी ने, जिन्होंने तेल और गैस के क्षेत्र के साथ टेलीकॉम और खुदरा व्यापार में भी जबरदस्त कामयाबी हासिल की, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का अपना खिताब बनाए रखा है। अंबानी कि नेट संपत्ति इस समय 845 करोड़ डॉलर है। वहीं, इन्फ्रास्ट्रक्चर टायकून गौतम अडानी की संपत्ति में 42 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। उनकी अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में भारी उछाल आया है। अडानी इस समय भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों के बारे में।

विज्ञापन

1. मुकेश अंबानी

कोरोना वायरस महामारी के बीच अंबानी ने 2021 तक अपनी रिलायंस इंडस्ट्री को कर्ज रहित बनाने का अपना लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। इसके लिए उन्होंने अपनी टेलीकॉम इकाई जियो की एक तिहाई हिस्सेदारी फेसबुक और गूगल जैसी दिग्गज कंपनियों को बेची। इसके साथ ही उन्होंने अपनी रिलायंस रिटेल में भी केकेआर और जनरल अटलांटिक जैसी निजी इक्विटी फर्मों को 10 फीसीद की हिस्सेदारी साझा की है। अंबानी की कुल संपत्ति इस समय 84.5 बिलियन डॉलर है। 

2. गौतम अडानी

अडानी ने पिछले साल सिंतबर मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में 74 फीसदी की हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।  उन्होंने अपनी सूचीबद्ध नवीकरणीय कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी में 20 फीसदी का फ्रांस की एक ऊर्जा कंपनी के साथ सौदा किया है। अडनी की कुल संपत्ति इस समय 50.5 बिलियन डॉलर है और उनकी संपत्ति का मुख्य जरिया इंफ्रास्ट्रक्चर का क्षेत्र है। 

विज्ञापन

3. शिव नाडर

देश के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में तीसरे स्थान पर शिव नाडर हैं। उल्लेखनीय है कि नाडर 9.9 बिलियन डॉलर वाली एचसीएल टेक्नोलॉजी के चेयरमैन के पद से पिछले साल जुलाई में हट गए थे। अब यह जिम्मेदारी उनकी बेटी रेशनी नाडर मल्होत्रा संभाल रही हैं। उनकी कुल संपत्ति इस समय 23.5 बिलियन डॉलर है।

4. राधाकिशन दमानी

रिटेल किंग के नाम से प्रसिद्ध राधाकिशन दमानी की सुपरमार्केट चेन एवेन्यू सुपरमार्ट्स पूरे देश में 221 डीमार्ट स्टोर का संचालन करती है। उनके भाई गोपीकिशन भी अरबपति हैं। दमानी की नेट संपत्ति इस समय 16.5 बिलियन डॉलर है। उनकी आय का मुख्य जरिया रिटेल और निवेश है। 

5. उदय कोटक

उदय कोटक भारत के सबसे अमीर बैंकर हैं और कोटक महिंद्रा बैंक संचालित करते हैं। यह बैंक देश के निजी क्षेत्र में शीर्ष चार में शुमार है। पिछले साल दून में कोटक ने बैंक में अपनी हिस्सेदारी को कम करने के लिए 950 मिलियन डॉलर के शेयर बेचे थे, जिसे लेकर भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से अनिवार्यता 26 फीसदी थी। 

6. लक्ष्मी मित्तल

इस साल जुलाई में लक्ष्मी मित्तल ने ऑर्सेलनमित्तल के सीईओ का पद छोड़ा था। आर्सेलर मित्तल 53.5 बिलियन डॉलर वाली स्टील कंपनी है। अब यह पद उनके बेटे आदित्य मित्तल संभाल रहे हैं। मित्तल की कुल संपत्ति इस समय 14.9 बिलियन डॉलर है और वह लंदन में रहते हैं। उनकी आय का मुख्य जरिया स्टील उद्योग है।

7. कुमार बिरला

कमोडिटी उद्योग के शीर्ष पर रही बिरला कंपनी की चौथी पीढ़ी के वंशज कुमार बिरला इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। हालांकि बिरला का विस्तार करने की उनकी योजना परवान नहीं चढ़ पाई। टेलीकॉम कंपनी आइडिया सेल्युलर और यूनाइटेड किंगडन की कंपनी वोडाफोन ग्रप से साथ संयुक्त रूप से उन्होंने एक वीआई उपक्रम शुरू किया, लेकिन अंबानी के जियो को सामने उसे नुकसान ही उठाना पड़ा है। बिरला की संपत्ति अभी 12.8 बिलियन डॉलर है। 

8. सायरस पूनावाला

सायरस पूनावाला का सीरम संस्थान खुराकों की संख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता संस्थान है। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में भी इस संस्थान ने अहम भूमिका निभाई है। उनके बेटे अदार पूनावाला सीरम संस्थान के सीईओ हैं। संस्थान ने ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका के कोरोना रोधी टीके कोविशील्ड का भी निर्माण किया है। अदार ने इस साल सूचीबद्ध वित्त फर्म मैग्मा फिनकॉर्प में 60 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। सायरस पूनावाला की संपत्ति इस समय 12.7 बिलियन डॉलर है।

9. दिलीप संघवी

सूचीबद्ध जेनरिक दवा निर्माता कंपनी सन फार्मास्यूटिकल्स की स्थापना करने वाले दिलीप संघवी की शीर्ष 10 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में वापसी हुई है। उनकी कंपनी के शेयरों में 68 फीसदी का बड़ा उछाल आया है। संघवी की इस समय नेट संपत्ति 10.9 बिलियन डॉलर है और उनकी आय का मुख्य जरिया फार्मास्यूटिकल उद्योग है। 

10. सुनील मित्तल 

सिंगापुर की सिंगटेल के साथ संयुक्त भागीदारी वाली उनकी कंपनी भारती एयरटेल भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी है। भारती एयरटेल से आगे अंबानी की जियो है। जनवरी में मित्तल के बेटे ने ट्विटर परएलान किया था कि उनका सॉफ्टबैंक स्टार्टअप हाइक अपनी मैसेजिंग सेवाएं बंद कर रहा है। हाइक को एक समय में व्हाट्सएप को भारत का जवाब माना जा रहा था। मित्तल की इस समय नेट संपत्ति 10.5 बिलियन डॉलर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed