{"_id":"5ec39fe28c52a9116e6704ae","slug":"flipkart-partners-with-vishal-mega-mart-for-home-delivery-of-essential-items-in-26-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट ने अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति के लिए विशाल मेगा मार्ट संग की साझेदारी","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
फ्लिपकार्ट ने अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति के लिए विशाल मेगा मार्ट संग की साझेदारी
Tue, 19 May 2020 02:29 PM IST
Sneha Baluni
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 19 May 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वालमार्ट के स्वामित्व वाली ई-वाणिज्य कंपनी फ्लिपकार्ट ने अनिवार्य वस्तुओं की होम डिलिवरी के लिए विशाल मेगा मार्ट के साथ साझेदारी की है। इसके तहत कंपनी दिल्ली-एनसीआर, बंगलूरू और कोलकाता समेत 26 शहरों में सामान की आपूर्ति करेगी।
विज्ञापन
कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत ग्राहक 365 से अधिक विशाल मेगामार्ट स्टोर पर ऑर्डर कर सकेंगे। फ्लिपकार्ट उन्हें घर पर सामान पहुंचाएगा। फ्लिपकार्ट ने इसके लिए अपने मंच पर अलग से विशाल मेगा मार्ट एसेंशियल करके पेज बनाया है। ग्राहक विशाल के खुद के ब्रांड समेत अन्य ब्रांड के आटा, चावल, तेल, दाल इत्यादि का ऑर्डर कर सकते हैं।
विज्ञापन
कंपनी की यह सेवा बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर, पटना, गुवाहाटी, अमृतसर, जालंधर, जयपुर और बरेली समेत 26 शहरों में उपलब्ध होगी। कंपनी अगले चार हफ्ते में इस सेवा को 240 शहरों तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन