फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   finance ministry said that 5 percent import duty on open cell used in TV manufacturing from October 1

त्यौहारों से पहले महंगी हो सकती है एलईडी टीवी, वित्त मंत्रालय लगाएगा आयात शुल्क

Mon, 21 Sep 2020 05:41 AM IST
Jeet Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 21 Sep 2020 05:41 AM IST
विज्ञापन
finance ministry said that 5 percent import duty on open cell used in TV manufacturing from October 1
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

त्यौहारों से पहले टेलीविजन उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लग सकता है। वित्त मंत्रालय ने रविवार को बताया कि 1 अक्तूबर से रंगीन टीवी और एलईडी में इस्तेमाल होने वाले ओपन सेल पर 5 फीसदी आयात शुल्क लगेगा। इससे घरेलू निर्माण की लागत बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने पिछले साल ओपन सेल पर आयात शुल्क से एक साल की छूट दी थी। इसकी अवधि 30 सितंबर, 2020 को समाप्त होने वाली है। अवधि को बढ़ाने पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है, जिससे 1 अक्तूबर से शुल्क वसूली का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने एक साल की छूट इस शर्त पर दी थी कि घरेलू टीवी-एलईडी निर्माता ओपन सेल का देश में ही निर्माण शुरू करें और आयात पर निर्भरता घटाएं। ओपन सेल का इस्तेमाल एलईडी में पिक्चर ट्यूब के तौर पर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर शुल्क लगा तो घरेलू निर्माण पर असर पड़ेगा और कंपनियां किफायती कीमत के लिए आसियान देशों से टेलीविजन आयात शुरू कर देंगी। बीते साल 7,000 करोड़ रुपये मूल्य के टेलीविजन का आयात किया गया था। हालांकि, दिसंबर 2017 से टेलीविजन आयात पर 20 फीसदी शुल्क लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed