फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   finance minister nirmala sitharaman will announce third installment of 20 lakh crore package today know who gets what

आज तीसरी किस्त का एलान करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण, जानें अब तक किसे क्या मिला

Fri, 15 May 2020 09:27 AM IST
Sneha Baluni बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 15 May 2020 09:27 AM IST
सार

  • आज 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की तीसरी किस्त का एलान करेंगी वित्त मंत्री
  • दूसरी किस्त में प्रवासी मजदूरों, रेहड़ी पटरी वालों को सरकार से मिली राहत
  • अगले तीन महीने में एक देश-एक राशन कार्ड की सुविधा मिलेगी

विज्ञापन
finance minister nirmala sitharaman will announce third installment of 20 lakh crore package today know who gets what
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस की वजह से देश में जारी लॉकडाउन के कारण देश ठप है। मजदूर पैदल घर लौटने को मजबूर हैं, किसानों की हालत खस्ता है, सरकार थम चुके कारोबार के पहियों को दोबारा चालू करने की कोशिशों में लगी हुई है। इसी के मद्देनजर वित्त मंत्री आज 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की तीसरी किस्त का एलान करेंगी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


गुरुवार को दूसरी किस्त का ब्यौरा देते हुए उन्होंने समाज के आखिरी तबके पर खड़े लोगों तक मदद पहुंचाने का दावा किया था। पैदल अपने घरों की ओर जाते हुए प्रवासी मजदूरों की तस्वीर देखकर हर भारतीय को दुख पहुंच रहा है। ऐसे में वित्त मंत्री ने पैकेज में इन प्रवासी मजदूरों के लिए बड़े एलान किए।

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के पैकेज में मजदूरों को क्या मिला

  • 8 करोड़ प्रवासी मजदूरों को मुफ्त में अनाज दिया जाएगा
  • अनाज बांटने के लिए केंद्र सरकार 3,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी
  • अगले तीन महीने में एक देश-एक राशन कार्ड की सुविधा मिलेगी
  • दो महीने मुफ्त राशन दिया जाएगा, बीपीएल कार्ड जरूरी नहीं होगा
  • प्रति परिवार एक किलो चना दिया जाएगा
  • प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं या चावल दिया जाएगा


पैकेज में रेहड़ी-पटरी वालों को क्या मिला

  • रेहड़ी पटरी वालों के लिए 5 हजार करोड़ का क्रेडिट सुविधा फंड बनाया है, जिससे उन्हें 10 हजार तक का कर्ज मिल सकेगा
  • 50 लाख फेरीवालों को पांच हजार करोड़ की मदद दी जाएगी
  • 37 लाख छोटे कामगारों को कर्ज के ब्याज पर छूट दी जाएगी


किसानों को पैकेज से क्या मिला

  • नाबार्ड से किसानों को 30 हजार करोड़ रुपये की मदद पहुंचाई जाएगी
  • ढाई करोड़ किसानों के लिए दो लाख करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है
  • तीन करोड़ किसानों के कर्ज की किस्तों में छूट की समय सीमा 31 मई की गई


पैकेज से मध्यम वर्ग को क्या मिला

  • 6-18 लाख सालाना आय वालों के लिए 70 हजार करोड़ की आवास योजना बनाई गई
  • 3.3 लाख मध्यम वर्ग के परिवार को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed