फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Explain high-value transactions with ease if you get income-tax notice

भारी खरीद-फरोख्त करने वालों से आयकर विभाग मांगेगा हिसाब, भेजेगा सात लाख नोटिस

Wed, 27 Jul 2016 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 Jul 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
Explain high-value transactions with ease if you get income-tax notice
- फोटो : demo

अब आयकर विभाग के चाबुक से वे लोग नहीं बच सकेंगे, जो टैक्स चोरी के जुगाड़ में खुद को माहिर समझते हैं। आयकर विभाग आपके हर उस लेने-देने और खरीद-फरोख्त का हिसाब मांगने वाला है। जिन लोगों ने बिना अपना परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) नंबर दिखाए अपने खातों से भारी लेन-देन किया है, उन्हें जल्द ही आयकर विभाग की जांच से गुजरना पड़ सकता है। विभाग ऐसे सात लाख नोटिस भेजने वाला है। फिलहाल आयकर विभाग ने उन 10 लाख ट्रांजेक्शन्स को चुना है, जिनमें सात साल पहले (2009-10 में) 30 लाख या उससे ज्यादा कीमत की प्रॉपर्टी खरीदी गई, और जिनमें नकद भुगतान शामिल है। एनुअल इंफोर्मेशन रिटर्न के तहत विभाग को हाई वैल्यु डेटा ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है।

विज्ञापन


बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक अशोक महेश्वरी एंड एसोसिएट्स एलएलपी के पार्टनर अमित महेश्वरी ने बताया कि अगर उन्हें आयकर विभाग का नोटिस मिलता है तो पहली आधार यही होगा कि मैंने उस वित्त वर्ष का इनकम टैक्स रिटर्न भरा है या नहीं? अगर इनकम टैक्स दिया गया तो अगला सवाल उठता है कि आय का वह श्रोत क्या है जिसके जरिए खरीद-फरोख्त की गई और भुगतान किया गया? इसलिए सभी को इनकम टैक्स के बारी में जरूरी कागजात तैयार रखने होंगे। 
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर, अगर आपने 30 लाख रुपए में कोई जायदाद खरीदी है, और उसकी डाउनपेमेंट आपने बैंक लोन से की है, ऐेसे में आपको सारे जरूरी कागजातों को दिखाने के लिए कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर किए जा सकते हैं सवाल

Explain high-value transactions with ease if you get income-tax notice
income tax department - फोटो : demo
महेश्वरी ने बताया कि इनकम टैक्स एक्ट 1961 के तहत अघोषित संपत्ति घोषित करने का प्रावधान है, इसलिए जो लोग खरीद-फोरख्त की जानकारी साझा नहीं कर पा रहे हैं, उन लोगों को अघोषित संपत्ति वाले विकल्प में रखकर उनसे टैक्स वसूला जाएगा।

निवेश और आय में आयकर विभाग के मुताबिक फर्क पाए जाने पर इन बिंदुओं पर सवाल किए जा सकते हैं-

पैन के बिना 10 लाख या उससे ज्यादा का नकद भुगतान किए जाने पर।

पैन के बिना 30 लाख या उससे ज्यादा की प्रॉपर्टी खरीदने पर।

सालाना इनकम टैक्स रिटर्न जमा नहीं करने पर।

अगर इनकम टैक्स दिया गया है तो उसके फंड या निवेश का श्रोत क्या है?

टैक्स भरे जाने पर भी सवाल हो सकता है।

इन कागजातों को दिखाना पड़ सकता है

Explain high-value transactions with ease if you get income-tax notice
अगर इनकम टैक्स दिया है तो उसके कागजात।

फंड के श्रोत की जानकारी के लिए बैंक अकाउंट नंबर।

भुगतानों की जानकारी के लिए क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट्स।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed