{"_id":"5fe4c1c268be41609216488e","slug":"exchange-4-media-group-chairman-dr-anurag-batra-tests-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 की चपेट में आए ई4एम समूह के चेयरमैन डॉ. अनुराग बत्रा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
कोविड-19 की चपेट में आए ई4एम समूह के चेयरमैन डॉ. अनुराग बत्रा
Thu, 24 Dec 2020 09:58 PM IST
योगेश साहू
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 24 Dec 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
डॉ. अनुराग बत्रा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश-दुनिया में कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वायरस की चपेट में आकर अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं तमाम लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना की चपेट में अब बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा भी आ गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। वह पिछले दिनों मुंबई व लखनऊ की यात्रा पर रहे हैं।
विज्ञापन
लखनऊ से लौटने के बाद से ही उन्हें पीठ दर्द की शिकायत थी। इसके बाद कोविड-19 के लक्षण दिखने पर जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दें कि डॉ. बत्रा ने लखनऊ में अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
डॉ. बत्रा अब फिलहाल 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पिछले कुछ दिनों में अपने संपर्क में आए सभी लोगों को कोविड-19 की जांच कराने की सलाह भी दी है।