फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   EPFO advised its shareholders do not use PF account as a bank account

ईपीएफओ की सलाह, बैंक खाते की तरह इस्तेमाल न करें पीएफ एकाउंट

Wed, 13 Dec 2017 03:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
EPFO advised its shareholders do not use PF account as a bank account
EPFO
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने अंशधारकों को सलाह दी है कि वे गैरजरूरी कामों के लिए अपनी भविष्य निधि (पीएफ) का सारा पैसा नहीं निकालें। ऐसा करने से अंशधारक उन सामाजिक सुरक्षा लाभों से वंचित रह जाएंगे, जिनके लिए नियमित अंशदान जरूरी होता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PF एकाउंट रखते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, नौकरीपेशा लोगों को लग सकता है झटका
विज्ञापन


ईपीएफओ का कहना है कि पीएफ का पैसा सामाजिक सुरक्षा के लिए होता है। लोगों को इसे बैंक खाते की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। संगठन ने कहा है कि हम सभी सदस्यों को बताना चाहते हैं कि बहुत जरूरी होने पर ही पूरी निकासी करें। अंशधारकों को तब तक इसमें पैसा रखना चाहिए जब तक कि वे रिटायर नहीं हो जाते हैं। यही हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त पीएफ आयुक्त वी. रंगनाथ ने कहा, हम लोगों को यह समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि छोटी जरूरतों के लिए पीएफ की पूरी राशि निकालने से बचें, क्योंकि ऐसा करके वे पीएफ की पूरी रकम को तो खत्म करते ही हैं, बुढ़ापे में मिलने वाली पेंशन और अन्य लाभों को भी गंवा देते हैं।'


उन्होंने कहा, 'यदि आप पूरी राशि निकालते हैं तो उसे हम फाइनल पेमेंट मानते हैं। उदाहरण के लिये यदि आप कहते हैं कि मैंने नौकरी छोड़ दी और नई जगह जॉब नहीं करने जा रहे तो आपका जो भी बैलेंस होता है, वह आपको मिल जाता है। लेकिन, आंशिक निकासी की स्थिति में ऐसा नहीं होता और ईपीएफओ उसे आपकी ओर से लिये गए एडवांस के तौर पर मानता है। इससे सदस्यता पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ता।’

ईपीएफओ की कोशिश लोगों को अपनी सभी पहलों की जानकारी देने की है। इसमें नई सुविधाओं और नियोक्ताओं के लिये प्रधानमंत्री रोजगार योजना तथा कर्मचारियों के लिए हाउसिंग जैसी योजनाएं शामिल हैं। इसने लोगों के लिये कर्ज लेने की प्रक्रिया को आसान बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed