फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   End Of Yahoo's Era As Verizon Buys it For $4.8 Billion

बड़े घाटे में याहू का एक युग खत्म, 33500 करोड़ में वेरिजोन से हुई डील

Mon, 25 Jul 2016 08:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
End Of Yahoo's Era As Verizon Buys it For $4.8 Billion
- फोटो : getty

इंटरनेट जगत की दिग्गज कंपनी याहू बिक रही है। करीब 5 बिलियन डॉलर में इसकी बिक्री की डील तय हुई है। याहू अरसे तक इंटरनेट की दुनिया में नंबर दो की पोजिशन पर रही। याहू को वेरिजोन कम्युनिकेशन इंक खरीदने जा रही है। याहू को खरीदकर वेरीजोन अपना एओएल इंटरनेट कारोबार बढ़ाएगी।

विज्ञापन


एओएल को कंपनी ने पिछले साल 4.4 बिलियन डॉलर में खरीदा था, जिसके जरिए याहू के सर्च, मेल, मैसेंजर समेत एडवरटाइजिंग टेक्नोलॉजी टूल की सेवाएं शुरू की गई थीं। 
विज्ञापन

इस डील के बाद याहू अब ऑपरेटिंग कंपनी नहीं होगी। इसकी 15 फीसदी हिस्सेदारी चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड और 35.5 फीसदी याहू जापान कॉर्पोरेशन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2008 में माइक्रोसॉफ्ट के 44 बिलियन डॉलर के ऑफर को ठुकराया

End Of Yahoo's Era As Verizon Buys it For $4.8 Billion

याहू की बोली लगाने में वेरीजोन कम्युनिकेशन इंक सबसे आगे रही और तकरीबन 5 बिलियन डॉलर में डील तय हुई। 2008 में माइक्रोसॉफ्ट से मिले ऑफर को देखते हुए याहू के लिए यह डील सदमा सरीखी है, क्योंकि तब माइक्रोसॉफ्ट ने इसे 44 बिलियन डॉलर की पेशकश की थी, जिसे याहू ने ठुकरा दिया था।

याहू की शुरुअाआत 1994 में की गई थी। स्टेनफोर्ड कॉलेज के छात्र जेरी येंग और डेविड फिलो ने इसे शुरू किया था। इंटरनेट की दुनिया में याहू की हैसियत नंबर दो पर रही। लेकिन फिलहाल कंपनी बुरे दौर से गुजर रही थी, गूगल, फेसबुक इंक और एमाजोन जैसी कंपनियों से याहू को कड़ी टक्कर मिल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed