फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Elon Musk’s Father Errol Musk Says He’s Not Proud of His Billionaire Son Know Why

Errol Musk: एलन मस्क के पिता ने फिर चौंकाया, टेस्ला मुखिया के लिए कह दी ये बड़ी बात

Tue, 02 Aug 2022 06:41 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 02 Aug 2022 06:41 PM IST
सार

Errol Musk: एरोल मस्क ने कहा कि उन्हें एलन की बजाय अपने छोटे बेटे किंबल पर गर्व है। फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक एरोल मस्क ने अपने बेटे और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के बारे में ये बातें 'कायल और जैकी ओ शो' में कही।

विज्ञापन
Elon Musk’s Father Errol Musk Says He’s Not Proud of His Billionaire Son Know Why
एरोल मस्क और एलन मस्क - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने एक बार फिर चौंकाने वाला बयान दिया है। एरल मस्क ने कहा है कि उनके परिवार के पास बहुत पहले ही बहुत कुछ पा लिया था। ऐसा नहीं है कि एलन मस्क ने एकदम से कुछ हासिल कर लिया। एरोल मस्क ने कहा कि एलन मस्क खुद अपनी उपलब्धियों से खुश नहीं हैं क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि उन्हें काफी देर से कामयाबी मिली। 

विज्ञापन

चैट शो के दौरान कहा- एलन को भी अपनी सफलता पर गर्व नहीं 

एरोल मस्क ने कहा कि उन्हें एलन की बजाय अपने छोटे बेटे किंबल पर गर्व है। फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक एरोल मस्क ने अपने बेटे और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के बारे में ये बातें कायल और जैकी ओ शो में बातचीत के दौरान कही। बातचीत के दौरान जब उनसे यह पूछा गया, ‘क्या आपको अपने बेटे एलन मस्क पर गर्व है?’ एरोल ने जवाब दिया, ‘मुझे अपने बेटे एलन पर गर्व नहीं है।’

विज्ञापन

एरोल मस्क ने इसका कारण भी बताया 

एरोल मस्क ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि हमने अचानक कुछ हासिल किया। मेरे बच्चे जब छोटे थे तभी उन्होंने दुनियाभर की तमाम जगहों की यात्रा कर ली थी। वो चीन और अमेजन जंगल भी गए। बचपन से ही वे दिलचस्प चीजें कर रहे थे। एलन पर गर्व की बात करें तो वे खुद अपने आप से खुश नहीं हैं क्योंकि उनके मुताबिक उनको सफलता देर में मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एरोल मस्क छोटे बेटे किंबल पर करते हैं गर्व 

एरल मस्क ने कहा कि उनका छोटा बेटा किंबल मस्क भी खरबपति है। उन्हें उन पर गर्व है। उन्होंने अपना लाइफ पार्टनर भी ढूंढ लिया है और वे उनके साथ काफी समय बिताते हैं। हर जगह वे साथ जाते हैं, पर एलन मस्क परिवार के साथ समय बिताने के मामले में अब तक सफल नहीं हुए हैं। 

सुर्खियों में बने रहते हैं पिता-पुत्र

बता दे कि एलन मस्क और उनके पिता एरोल मस्क खबरों की सुर्खियों में बने रहते हैं। अभी हाल ही में एलन मस्क के बारे में खबरें आईं थीं कि उनका गूगल को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन की पत्नी निकोल शनहान के साथ अफेयर था। बाद में टेस्ला के मुखिया मस्क ने इन खबरों को बकवास करार दिया है। उससे पहले अपनी कंपनी की एक अधिकारी के साथ संबंध से एलन मस्क के बच्चे होने की खबरें भी आईं थीं। 

एरोल मस्क ने सौतेली बेटी के साथ शारीरिक संबंध का किया था खुलासा 

एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने भी कुछ दिनों पहले चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा था कि उनका उनकी सौतेली बेटी के साथ संबंध है, जिससे उनके दो बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed