फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Amazon, Flipkart Sale in India Latest News: E-commerce companies sold 22 thousand crore rupees goods in 5 days

ई-कॉमर्स कंपनियों ने पांच दिन में बेचे 22 हजार करोड़ रुपये के सामान

Thu, 22 Oct 2020 11:25 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 22 Oct 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Amazon, Flipkart Sale in India Latest News: E-commerce companies sold 22 thousand crore rupees goods in 5 days
भारत में Amazon, Flipkart Sale

कोविड-19 महामारी के बीच ऑनलाइन खरीदारी में जबरदस्त उछाल आया है। ई-कॉमर्स कंपनियों ने 5 दिन के त्यौहार सेल में 22 हजार करोड़ के समान बेच दिए। यह आंकड़ा 2018 और 2019 की बिक्री से ज्यादा है।

विज्ञापन


19.8 हजार करोड़ की बिक्री हुई 2019 के सेल में
परामर्श फर्म रेडसीर ने बुधवार को बताया कि अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और मित्रा जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों ने 16 से 20 अक्टूबर तक त्योहारी सीजन सेल शुरू किया था। इस दौरान ग्राहकों ने 3.1 अरब डॉलर (22 हजार करोड़) की खरीदारी की। 2018 के त्योहारी सेल में 15.4  करोड़ और 2019 में 19 हजार करोड़ की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन


रेडसीर ने एक हजार करोड़ की बिक्री का अनुमान लगाया था। इस साल बिक्री बढ़ने के चार प्रमुख कारण ग्राहकों की उत्पादों तक आसान पहुंच, मोबाइल सेगमेंट में नए मॉडल शामिल होने बड़ी बड़ी भूमिका निभाई। ई-कॉमर्स कंपनी ने बताया कि त्योहारी सीजन सेल के दौरान उसके प्लेटफार्म पर प्रति सेकंड 110 आर्डर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार करोड़ की बिक्री का अनुमान
रेडीसीर ने कहा कि कॉमर्स कंपनियां दशहरा और दिवाली तक और भी सेल ला सकती हैं। अनुमान है कि इस साल कुल त्योहारी सेल 50 हजार करोड़ पार कर जाएगी जो पिछले साल की समान अवधि के 28 हजार करोड़ से करीब दोगुनी रहेगी। इसके लिए कंपनियों ने विशेष तैयारियां की है। 1.1 लाख विक्रेताओं को प्लेटफॉर्म से जोड़ लिया था।


स्थानीय उत्पादों की बढ़ी मांग
स्नैपडील का कहना है कि 5 दिनों में उसके प्लेटफॉर्म पर हुई कुल बिक्री में 80 फीस दी खरीदारी स्थानीय ब्रांड की रही। सिर्फ 20 फ़ीसदी ग्राहकों ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय उत्पादों में रुचि दिखाई पिछले साल 65 सीसी ग्राहकों ने स्थानीय खरीदे थे। इसके अलावा कुछ बिक्री में 70 फ़ीसदी ऑर्डर मेट्रो शहरों से बाहर के थे। उपभोक्ताओं में ऑनलाइन खरीदारी को लेकर रुझान तेजी से बढ़ रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed