फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Due to the strengthening of the rupee and sluggish growth rate, inflation will come down

रुपये की मजबूती और सुस्त विकास दर से महंगाई में आएगी गिरावट

Mon, 22 Jul 2019 06:26 AM IST
Avdhesh Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 22 Jul 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
Due to the strengthening of the rupee and sluggish growth rate, inflation will come down
gdp
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष में भारत की महंगाई दर के अनुमान को घटाकर 4.1 फीसदी कर दिया है। एडीबी का कहना है कि घरेलू मुद्रा में आ रही मजबूती और विकास दर में सुस्ती की वजह से महंगाई में गिरावट आएगी। इससे पहले एडीबी ने भारत के विकास दर अनुमान में भी कटौती की थी।
विज्ञापन


एशियाई विकास परिदृश्य-2019 नाम से जारी रिपोर्ट में एडीबी ने कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र में भारत सबसे कम महंगाई दर का सामना करेगा। एडीबी ने चालू वित्त वर्ष में दक्षिण एशियाई क्षेत्र की महंगाई दर अनुमान को 4.7 फीसदी से घटाकर 4.5 फीसदी कर दिया है। 
विज्ञापन


वहीं, भारत की महंगाई दर अनुमान को 4.30 फीसदी से घटाकर 4.10 फीसदी कर दिया है। इससे पहले एशियाई विकास बैंक ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान पर भी कैंची चलाई थी। इसे अप्रैल के अनुमान 7.20 फीसदी से घटाकर 2019-20 के लिए 7 फीसदी कर दिया था। रिपोर्ट में अगले वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की महंगाई दर 4.40 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य कीमतों से मिलेगी राहत

एडीबी ने रिपोर्ट में बताया कि खाद्य महंगाई के अनुमान से भी नीचे जाने और अक्तूबर 2018 के बाद से रुपये में आ रही मजबूती से भारत को महंगाई पर काबू पाने में मदद मिलेगी। हालांकि, इस दौरान क्रूड की कीमतों में घरेलू और वैश्विक कारणों की वजह से उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 


इसके असर से कुछ विकासशील एशियाई देशों में महंगाई दर ऊपर जा सकती है। रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के लिए खुदरा महंगाई की अनुमानित दर 3.4 से 3.7 फीसदी के बीच रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed