फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Diesel Petrol Price Today 19 February 2021: Know Rates According To IOCL

Petrol Diesel Price: लगातार 11वें दिन बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में 90 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल का भाव

Fri, 19 Feb 2021 07:04 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 19 Feb 2021 07:04 AM IST
विज्ञापन
Diesel Petrol Price Today 19 February 2021: Know Rates According To IOCL
पेट्रोल-डीजल की कीमत आज - फोटो : iStock

विज्ञापन

सरकारी तेल कंपनियों की ओर लगातार 11वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। आज डीजल की कीमत में 33 से 35 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 30 से 31 पैसे तक बढ़ी है। कीमत वृद्धि के बाद दिल्ली में पहली बार पेट्रोल की कीमत 90 रुपये के पार पहुंची है। 

दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.19 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.60 रुपये पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीम 96.62 रुपये व डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।  

विज्ञापन


जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
  

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 80.60 90.19
कोलकाता 84.19 91.41
मुंबई 87.67 96.62
चेन्नई 85.63 92.25


(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।) 

बता दें कि राजस्थान के बाद गुरुवार को मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 100 रुपये के पार पहुंच गई थी। गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 34 पैसे और डीजल की कीमत में 32 पैसे की वृद्धि हुई थी। मध्यप्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 100 रुपये 25 पैसे और डीजल 90.35 रुपये में बिक रहा है। गौरतलब है कि स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में अंतर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा वैट वसूला जाता है। उसके बाद सबसे ज्यादा कर मध्यप्रदेश का है। प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में उछाल के लिए भारत का 85 फीसदी से ज्यादा आयात पर निर्भरता को जिम्मेदार ठहराया था।

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।


जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed