{"_id":"60a2a4765699cf79d23fb2c8","slug":"deal-adar-poonawala-exits-panacea-biotech-sold-an-entire-stake-in-118-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"डील: अदार पूनावाला पैनेसिया बायोटेक से बाहर हुए, 118 करोड़ में बेची पूरी हिस्सेदारी ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
डील: अदार पूनावाला पैनेसिया बायोटेक से बाहर हुए, 118 करोड़ में बेची पूरी हिस्सेदारी
Tue, 18 May 2021 01:48 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 18 May 2021 01:48 AM IST
सार
पूनावाला पैनेसिया से बाहर हो गए हैं, लेकिन उनकी कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट की हिस्सेदारी इसमें बढ़ गई है।
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने सोमवार को पैनेसिया बायोटेक में अपनी पूरी 5.15 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार में किए गए सौदे के तहत 118 करोड़ रुपये में बेच दी। इन शेयरों को उन्हीं की कंपनी एसआईआई ने खरीदा है।
विज्ञापन
बंबई शेयर बाजार (बीएसई) को दी गई जानकारी के मुताबिक पूनावाला ने पैनेसिया के 31,57,034 शेयरों को 373.85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा। इससे उन्हें 118.02 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।
विज्ञापन
एसआईआई ने खरीदे बेचे गए शेयर
इन शेयरों को इसी भाव पर एक अलग सौदे में एसआईआई ने खरीद लिया। पैनेसिया के मार्च 2021 के शेयर होल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक पूनावाला और एसआईआई पैनेसिया में क्रमश: 5.15 प्रतिशत और 4.98 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सार्वजनिक शेयरधारक थे। इस सौदे के बाद एसआईआई की पैनेसिया में हिस्सेदारी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
शारदा माइंस ने जिंदल स्टील के शेयर बेचे
एक अन्य सौदे में शारदा माइन्स ने जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड के 227.66 करोड़ रुपये मूलय के शेयरे बेचे। कंपनी के 52.74 लाख शेयरों को 431.62 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा गया। सोमवार को जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड का शेयर मूल्य 4.65 प्रतिशत बढ़कर 436.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।