आज है इनकम टैक्स रिर्टन फाइल करने की आखिरी तारीख- IT विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने साफ कर दिया है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 का आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख नहीं बढ़ेगी। इसके लिए 31 जुलाई ही अंतिम दिन है। विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, रिटर्न भरने की समयसीमा बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। विभाग को पहले ही दो करोड़ लोगों का ऑनलाइन रिटर्न मिल चुके हैं।
विभाग ने आयकरदाताओं से अनुरोध किया है कि वे अपना रिटर्न समय से भर दें। ऑनलाइन रिटर्न भरते समय आधिकारिक वेबसाइट http://incometaxindiaefiling.
आयकर विभाग पिछले कुछ दिनों से देश के प्रमुख दैनिक अखबारों में लगातार विज्ञापन देकर आयकरदाताओं से अपनी ‘सही’ आय घोषित करने और 31 जुलाई से पहले अपना आयकर रिटर्न भरने की अपील कर रहा है। पहली जुलाई से आयकरदाता के लिए आधार नंबर को पैन कार्ड के साथ लिंक करना अनिवार्य बना दिया गया है।
आयकर विभाग ने आयकरदाताओं से यह भी अनुरोध किया है कि अगर उन्होंने नोटबंदी के बाद नौ नवंबर से 30 दिसंबर के बीच अपने बैंक खातों में दो लाख या उससे अधिक कैश जमा कराया है तो आयकर रिटर्न करते समय उसकी जानकारी अवश्य दें।