{"_id":"627631ee2a913649c81a741a","slug":"top-10-cryptocurrency-crash-today-globel-market-cap-dip-big-fall-in-bitcoin-and-etherium-latest-rate-in-inr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crypto Crash: क्रिप्टो बाजार में गिरावट, बिटक्वाइन-इथेरियम समेत टॉप-10 करेंसी धराशायी, इतना कम हुआ मार्केट कैप","category":{"title":"Cryptocurrency","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी","slug":"cryptocurrency"}}
Crypto Crash: क्रिप्टो बाजार में गिरावट, बिटक्वाइन-इथेरियम समेत टॉप-10 करेंसी धराशायी, इतना कम हुआ मार्केट कैप
Sat, 07 May 2022 02:20 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 07 May 2022 02:20 PM IST
सार
Top 10 Cryptocurrency Crash Today: बीते 24 घंटे में खबर लिखे जाने तक 1.99 फीसदी टूटकर 29,04,386 रुपये पर आ गया था। वहीं बिटक्वाइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी में सबसे ज्यादा गिरावट आई। इसका भाव इस अवधि में 3.51 फीसदी कम होकर 2,16,000 रुपये रह गया।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें गिरीं।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को क्रिप्टोमार्केट में निवेश करने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। टॉप-10 समेत ज्यादातर डिजिटल करेंसी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा क्रिप्टो मार्केट का वैश्विक पूंजीकरण कम होकर1.65 खरब डॉलर हो गया है, इसमें बीते 24 घंटे के भीतर 0.92 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं इस अवधि में क्रिप्टो बाजार का वॉल्यूम 17.85 फीसदी घटकर 93.61 अरब डॉलर रह गया है।
विज्ञापन
इथेरियम के दाम में बड़ी गिरावट
टॉप-10 सूची में शामिल सभी क्रिप्टोकरेंसी सात मई को लाल निशान पर कारोबार कर रही हैं। जहां एक ओर दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन का दाम बीते 24 घंटे में खबर लिखे जाने तक 1.99 फीसदी टूटकर 29,04,386 रुपये पर आ गया था। वहीं बिटक्वाइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी में सबसे ज्यादा गिरावट आई। इसका भाव इस अवधि में 3.51 फीसदी कम होकर 2,16,000 रुपये रह गया।
विज्ञापन
अन्य टॉप क्रिप्टोकरेंसी का हाल-बेहाल
बिटक्वाइन और इथेरियम के बाद टॉप-10 में शामिल टेथर क्रिप्टोकरेंसी का दाम मामूली 0.12 फीसदी टूटकर 80.73 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जबकि डॉजक्वाइन में 0.21 फीसदी की गिरावट आई और यह फिसलकर 10.3412 रुपये पर आ गया। इसके अलावा, पोल्काडॉट का दाम 2.47 फीसदी की गिरावट के साथ 1,145.80 रुपये पर, एक्सआरपी 2.44 फीसदी की गिरावट के साथ 48.29 रुपये, जबकि कार्डानो का भाव 1.87 फीसदी कम होकर 63.0999 रुपये रह गया।
विज्ञापन
शीबा इनु से लाइटक्वाइन तक फिसले
शनिवार को आई गिरावट के बीच शीबा इनु क्वाइन का भाव 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 0.001610 रुपये पर आ गया था। वहीं लाइटक्वाइन की बात करें तो इसके दाम में 0.81 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह फिसलकर 7,831.69 रुपये पर पहुंच गया।