फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Thailand also implementing stricter rules on the use of cryptocurrencies

जुर्माने की तैयारी: क्रिप्टोकरेंसी पर एक और बड़ा प्रहार, थाईलैंड लागू करेगा सख्त नियम

Sat, 05 Feb 2022 04:07 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकाक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकाक Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 05 Feb 2022 04:07 PM IST
सार

आसियान के सदस्य कई दूसरे देशों में भी हाल में ऐसे नियम लागू किए गए हैँ। इनमें ब्रुनेई, इंडोनेशिया और मलेशिया शामिल हैँ। बताया जाता है कि सिंगापुर और वियतनाम में वैसे तो बिटकॉइन काफी लोकप्रिय है, लेकिन वहां के सेंट्रल बैंकों ने इसके जरिए भुगतान पर प्रतिबंध लगा रखा है...

विज्ञापन
Thailand also implementing stricter rules on the use of cryptocurrencies
बिटक्वाइन सिटी - फोटो : istock

विस्तार

थाईलैंड भी अब क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल पर कड़े नियम लागू करने वाले देशों में शामिल होने जा रहा है। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन- आसियान से जुड़े ज्यादातर देश पहले ही ऐसा फैसला कर चुके हैं। अब थाईलैंड के सेंट्रल बैंक ने नए नियमों को प्रस्तावित किया है। इनके तहत क्रिप्टोकरेंसी की लेन-देन या इसके जरिए भुगतान सिर्फ लाइसेंस प्राप्त प्लैटफॉर्म्स पर ही हो सकेगा।

विज्ञापन

गिर रहा है बिटकॉइन

खबरों के मुताबिक थाइलैंड में क्रिप्टोकरेंसी का बाजार काफी फैल चुका है। फिलहाल, सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के भाव में गिरावट का दौर है। पर्यवेक्षकों का कहना है कि गुजरे महीनों में बिटकॉइन की कीमत में जिस तेजी से उतार-चढ़ाव हुआ है, उसे देखते हुए ही थाईलैंड के अधिकारी ताजा कदम को उठाने के लिए प्रेरित हुए हैं। बैंक ऑफ थाईलैंड (बीओटी) ने पिछले महीने कहा था कि डिजिटल सिक्कों के भाव में अस्थिरता ऐसी समस्या है, जिससे इन्हें खरीदने और बेचने वालों दोनों को भारी नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक इसी महीने के दूसरे पखवाड़े में क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित नए नियम लागू हो जाएंगे। उसके पहले आठ फरवरी को इन नियमों को जारी किया जाएगा और उन पर आम लोगों की प्रतिक्रिया आमंत्रित की जाएगी। वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम पर छपी एक खबर के मुताबिक प्रस्तावित नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन कर क्रिप्टोकरेंसी की खरीदारी या बिक्री करने वालों पर नौ हजार अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसियान के सदस्य कई दूसरे देशों में भी हाल में ऐसे नियम लागू किए गए हैँ। इनमें ब्रुनेई, इंडोनेशिया और मलेशिया शामिल हैँ। बताया जाता है कि सिंगापुर और वियतनाम में वैसे तो बिटकॉइन काफी लोकप्रिय है, लेकिन वहां के सेंट्रल बैंकों ने इसके जरिए भुगतान पर प्रतिबंध लगा रखा है। बीओटी ने पिछले दिसंबर में कॉमर्शियल बैंकों को चेतावनी दी थी कि वे डिजिटल सिक्कों के किसी प्रकार के कारोबार में प्रत्यक्ष रूप से शामिल ना हों।

इसके बावजूद बीओटी और थाईलैंड के सिक्योरिटीज एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) ने लाइसेंस प्राप्त प्लैटफॉर्म्स पर क्रिप्टोकरेंसियों की खरीद-बिक्री की अब तक अनुमति दे रखी है। ऐसे लाइसेंस एसईसी जारी करता है। फिलहाल थाईलैंड में ऐसे आठ क्रिप्टो एक्सचेंज प्लैटफॉर्म हैं। उनमें सबसे बड़ा किटकुब है। थाईलैंड के सबसे पुराने बैंक सियाम कॉर्मशियल बैंक ने पिछले नवंबर में इस प्लैटफॉर्म के 51 फीसदी शेयर खरीद लिए थे।

एलान से सकते में कंपनियां

क्रिप्टो कारोबारियों की संस्था थाई डिजिटल एसेट एसोसिएशन के महासचिव नरेस लाओपन्नाराई ने वेबसाइट निक्कई एशिया से कहा- ‘बीओटी की ताजा घोषणा से बड़ी कंपनियां दबाव में आ गई हैं। उनमें वे तमाम कंपनियां शामिल हैं, जिन्होंने क्रिप्टो कारोबार में बड़े निवेश का एलान कर रखा था।’



विश्लेषकों का कहना है कि बीओटी के नए नियमों से सबसे ज्यादा नुकसान बड़ी कंपनियों को ही होगा। इन नियमों का खराब असर क्रिप्टोकरेंसी की लोकप्रियता पर पड़ेगा। उससे इनके भाव में गिरावट आ सकती है। नतीजा यह होगा कि जिन कंपनियों ने काफी पैसा लगा रखा है, उन्हें नुकसान उठाना होगा। बिटकॉइन वैसे ही गिरावट के दौर में है। पिछले नवंबर में इसके एक सिक्के का भाव 68 हजार डॉलर था, जो इस एक फरवरी को साढ़े 38 हजार डॉलर से कुछ ही ज्यादा रह गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed