फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Survey in India 54 percent indian people dont want cryptocurrencies to be legalised in India

सर्वे: क्रिप्टोकरेंसी के पक्ष में नहीं भारत की आधी से ज्यादा आबादी, जानें क्या है इसे लेकर देशवासियों की राय

Fri, 26 Nov 2021 10:13 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 26 Nov 2021 10:13 AM IST
सार

Survey on Crypto Currency: इन दिनों भारत में क्रिप्टोकरेंसी सबसे गर्म मुद्दा बना हुआ है।एक हालिया सर्वे में सामने आया है कि भारत की आधे से ज्यादा करीब 54 फीसदी आबादी क्रिप्टोकरेंसी को पसंद नहीं करती है। 

विज्ञापन
Survey in India 54 percent indian people dont want cryptocurrencies to be legalised in India
बिटक्वाइन सबसे अधिक कारोबार वाली क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : Istock

विस्तार

इन दिनों भारत में क्रिप्टोकरेंसी सबसे गर्म मुद्दा बना हुआ है। सरकार ने भी निजी क्रिप्टोकरेंसी को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से शीतकालीन सत्र में बिल पेश करने की तैयारी पूरी कर ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में डिजिटल करेंसी को लेकर लोग क्या सोचते हैं। एक हालिया सर्वे में सामने आया है कि भारत की आधे से ज्यादा करीब 54 फीसदी आबादी क्रिप्टोकरेंसी को पसंद नहीं करती है। 

विज्ञापन


सर्वे के जरिए सामने आई देशवासियों की राय 
यह सर्वे ऐसे समय में किया गया है जबकि सरकार इस मसले को लेकर बेहद गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसके खतरों के प्रति लोगों को आगाह कर चुके हैं। दरअसल, लॉइन सर्किल ने यह सर्वे किया है। इसमें देशवासियों की क्रिप्टोकरेंसी को लेकर राय पूछी गई। इस दौरान जो आंकड़े प्राप्त हुए वो बेहद ही चौंकाने वाले रहे। सामने आया कि देश की आधे से ज्यादा आबादी चाहती है कि क्रिप्टोकरेंसी को भारत में वैधता नहीं दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन


54 फीसदी भारतीयों ने क्रिप्टोकरेंसी को नकारा
सर्वे के दौरान 54 फीसदी भारतीयों ने क्रिप्टोकरेंसी को पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को देश में क्रिप्टोकरेंसी वैध नहीं करनी चाहिए। आंकड़ों पर नजर घुमाएं तो साफ है कि देश का लगभग हर दूसरा व्यक्ति डिजिटल करेंसी के पक्ष में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


71 फीसदी भारतीयों को क्रिप्टो पर भरोसा नहीं
सर्वे में पाया गया कि वर्तमान में भले ही क्रिप्टोकरेंसी पल में लोगों को मालामाल बना रही हो, लेकिन 71 फीसदी भारतीय इससे संतुष्ट नहीं है। इनका अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी पर बिल्कुल भरोसा नहीं है, जबकि 51 फीसदी लोग चाहते हैं कि भारत सरकार को अपनी डिजिटल मुद्रा को लॉन्च करना चाहिए। लोगों ने यह भी कहा कि इस डिजिटल मुद्रा पर विदेशी डिजिटल संपत्ति की तरह ही लगाया जाना चाहिए। 


क्रिप्टो में निवेश के पक्ष में 26 फीसदी लोग
गौरतलब है कि एक पूर्व रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वालों की संख्या देश में करीब 9 फीसदी है और इन निवेशकों ने लगभग 70 हजार करोड़ का निवेश डिजिटज करेंसी में किया हुआ है। अब इस सर्वे की बात करें तो 26 फीसदी लोग क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने के पक्ष में हैं। हालांकि इनका कहना है कि इसे भारत में वैध करने के साथ ही इस पर टैक्स भी लगाया जाना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed