फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Omicron is also making profit 900 percent increase in digital currency value launched under same name

Omicron Cryptocurrency: फायदा भी करा रहा ओमिक्रॉन, 900 फीसदी बढ़ी इस नाम से लॉन्च डिजिटल मुद्रा की वैल्यू

Wed, 01 Dec 2021 02:15 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Dec 2021 02:15 PM IST
सार

Omicron Price Increase by 900 Percent: आपको जानकार हैरानी होगी डर का सबब बन चुका यह ओमिक्रॉन नाम अब लोगों को फायदा भी पहुंचा रहा है। जी हां ये सच है, दरअसल ओमिक्रॉन के नाम से लॉन्च की गई एक क्रिप्टोकरेंसी की कीमत कुछ ही दिन में 900 फीसदी तक चढ़ गई है। 

विज्ञापन
Omicron is also making profit 900 percent increase in digital currency value launched under same name
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : pixabay

विस्तार

दुनिया भर में कोविड-19 के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर डर का माहौल है। हालात ये हैं कि कई देशों में इसके मामले मिलने के बाद फिर से प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। लेकिन आपको जानकारी हैरानी होगी डर का सबब बन चुका यह नाम अब लोगों को फायदा भी पहुंचा रहा है। जी हां ये सच है, दरअसल ओमिक्रॉन के नाम से लॉन्च की गई एक क्रिप्टोकरेंसी की कीमत कुछ ही दिन में 900 फीसदी तक चढ़ गई है। 

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ की घोषणा के बाद लगे पंख
कॉइन मार्केट कैप के आंकड़ों के अनुसार, ओमिक्रॉन नाम की इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 27 नवंबर को महज 65 डॉलर (करीब 4,883 रुपये) थी। फिर दक्षिण अफ्रीका में मिले कोविड-19 के नए वैरिएंट को डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन नाम दे दिया। इसके बाद तो इस क्रिप्टोकरेंसी को पंख लग गए और इसका दाम तेजी से आसमान छूने लगा। दो दिन के भीतर ही 29 नवंबर को इस डिजिटल करेंसी की कीमत 689 डॉलर ( करीब 51,765 रुपये) तक पहुंच गई। हालांकि 30 नवंबर को इसमें मामूली गिरावट भी आई और फिर भी यह टूटकर करीब 51,618 रुपये पर रही। 
विज्ञापन


दो दिन में 900 फीसदी चढ़ा भाव
इस तरह देखें तो ओमिक्रॉन नाम की यह क्रिप्टाकरेंसी का भाव महज दो दिन में ही 900 फीसदी तक बढ़ गया। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, ओमिक्रॉन क्रिप्टो टोकन बिटक्वाइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय डिजिटल मुद्रा इथेरियम पर आधारित है। इसकी ट्रेडिंग सुशीस्वैप के माध्यम से की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed