{"_id":"6253b7af37e71d1507523c5d","slug":"if-you-want-to-buy-cryptocurrencies-in-cheap-price-then-today-is-best-opportunity-top-10-digital-currencies-rate-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"धड़ाम: सस्ते में खरीदना चाहते हैं क्रिप्टोकरेंसी तो आज है बेहतरीन मौका, टॉप-10 डिजिटल मुद्राओं में गिरावट","category":{"title":"Cryptocurrency","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी","slug":"cryptocurrency"}}
धड़ाम: सस्ते में खरीदना चाहते हैं क्रिप्टोकरेंसी तो आज है बेहतरीन मौका, टॉप-10 डिजिटल मुद्राओं में गिरावट
Mon, 11 Apr 2022 10:39 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:39 AM IST
सार
Crypto Currency Latest Price Update In INR: क्रिप्टो बाजार में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। टॉप-10 समेत ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसियों के दाम में गिरावट देखने को मिल रही हैं। इसमें दुनिया की सबसे लोकप्रिय बिटक्वाइन और इथेरियम से लेकर शीबा इनु और लाइटक्वाइन तक सभी की कीमत घटी है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें गिरीं।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप भी क्रिप्टोकरेंसी या डिजिटल करेंसी में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज आपके पास बेहतरीन मौका है। जी हां, सोमवार को टॉप-10 समेत ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसियों के दाम में गिरावट देखने को मिल रही हैं। इसमें दुनिया की सबसे लोकप्रिय बिटक्वाइन और इथेरियम से लेकर शीबा इनु और लाइटक्वाइन तक सभी की कीमत घटी है। आइए जानते हैं कि किस करेंसी में कितनी गिरावट आई है।
विज्ञापन
बिटक्वाइन-इथेरियम का हाल-बेहाल
दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी मानी जाने वाले बिटक्वाइन के दाम में आज गिरावट आई है और इसका दाम 0.80 फीसदी या 27,459 रुपये कम होकर 33,88,079 रुपये पर आ गया है। इस कीमत पर इसका बाजार पूंजीकरण भी टूटकर 61.5 खरब रुपये पर आ गया है। इसके साथ ही बिटक्वाइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम के दाम में भी गिरावट देखने को मिली है और इसकी कीमत 1.94 फीसदी या 5,035 रुपये की कमी के साथ 2,55,116 रुपये पर आ गई है। इस डिजिटल करेंसी का बाजार पूंजीकरण भी गिरकर 29.6 खरब रुपये रह गया है।
विज्ञापन
टेथर में तेजी, डॉजक्वाइन फिसला
टॉप-10 डिजिटल करेंसियों की बात करें तो टेथर क्वाइन एकमात्र ऐसी डिजिटल करेंसी ऐसी है जो हरे निशान पर कारोबार कर रही है। इसमें 0.65 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। इस बढ़त के साथ इसका दाम बढ़कर 80.60 रुपये पर पहुंच गया। इसे छोड़ दें तो टॉप-10 में शामिल बिनांस क्वाइन का दाम 2.47 फीसदी टूटकर 33,338 रुपये, कार्डानो की कीमत 2.66 फीसदी कम होकर 81.84 रुपये, डॉजक्वाइन का भाव 1.09 फीसदी टूटकर 11.82 रुपये पर आ गया है।
विज्ञापन
पोल्काडॉट की कीमत सर्वाधित टूटी
बीते 24 घंटों में टॉप-10 में शामिल जिन क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में गिरावट देखी गई, उनमें पोल्काडॉट क्रिप्टोकरेंसी का दाम सबसे ज्यादा घटा है। इसमें चार फीसदी की गिरावट आई है और इसके बाद इसका भाव टूटकर 1524 रुपये पर आ गया है। इसके साथ ही शीबा इनु क्वाइन का दाम 0.96 फीसदी फिसलकर 0.001951 रुपये पर आ गिरा है। लाइटक्वाइन की बात करें तो इसमें 2.95 फीसदी की गिरावट आई है और यह टूटकर 8,757 रुपये का हो गया है। वहीं रिप्पल की बात करें तो इसका भाव भी 3.23 फीसदी की कमी के साथ 59.32 रुपये पर आ गया है।
अन्य मुद्राएं भी लाल निशान पर
ये तो हुई दुनिया की टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी में शामिल डिजिटल मुद्राओं की बात, लेकिन सोमवार को सिर्फ इन्हीं में नहीं बल्कि एक-दो को छोड़कर अन्य ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी का भाव टूटा है। सोलाना में 1.77 फीसदी की गिरावट आई और यह 8,869 रुपये को हो गया है। टेरा में 8.02 फीसदी की गिरावट आर् और इसका दाम घटकर 7,055 रुपये रह गया। इसके अलावा यूनिस्वैप में 3.38 फीसदी, कॉसमॉस में 3.20 फीसदी, बिटक्वाइन कैश में 3.55 फीसदी, बेबी डॉजक्वाइन में 3.51 फीसदी, हस्की में 6.45 फीसदी और नैनो डॉजक्वाइन में 3.67 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।