{"_id":"61ad0c03895a7e055409c323","slug":"ethereum-price-on-december-2021-in-india-inr-latest-updates-most-popular-digital-currency-cryptocurrency-history-rate-prediction","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ethereum Price India INR: इथेरियम की कीमत में आज घट गई, 6500 रुपये से ज्यादा कम हो गया इस डिजिटल करेंसी का दाम","category":{"title":"Cryptocurrency","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी","slug":"cryptocurrency"}}
Ethereum Price India INR: इथेरियम की कीमत में आज घट गई, 6500 रुपये से ज्यादा कम हो गया इस डिजिटल करेंसी का दाम
Thu, 23 Dec 2021 10:28 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:28 AM IST
सार
Ethereum Price India INR: बिटक्वाइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय करेंसी इथेरियम की कीमत में आज कम हो गई। गुरुवार को इथेरियम की कीमत 6,676 रुपये घटकर 3,13,266 रुपये रह गई। इसके भाव में आज 2.09 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन
इथेरियम प्राइस टुडे
- फोटो : pixabay
विस्तार
बिटक्वाइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय करेंसी इथेरियम की कीमत में आज कम हो गई। गुरुवार को इथेरियम की कीमत 6,676 रुपये घटकर 3,13,266 रुपये रह गई। इसके भाव में आज 2.09 फीसदी की गिरावट आई है। इस कीमत के साथ इसका बाजार पूंजीकरण 36.3 खरब रुपये आ गया है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से बिटक्वाइन के साथ इथेरियम मे भी गिरावट का दौर जारी था। रिसर्च वेबसाइट फाइंडर और यूके स्थित बहुराष्ट्रीय बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड की वैश्विक शोध टीम ने भी यह अनुमान लगाया था इस साल के अंत तक इथेरियम 3.50 लाख रुपये के पार जा सकता है, जिसे ये पहले पार कर चुकी है। आइए जानते हैं शोध टीम के अनुसार आगामी वर्षों में इसकी कीमत कितनी बढ़ेगी।
विज्ञापन
2015 में शुरू हुई, 2025 तक 14 लाख पर पहुंचने की उम्मीद
बिटक्वाइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम एक ब्लॉकचेन आधारित सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है। इसे 2015 में विटालिक ब्यूटेरिन (टपजंसपा ठनजमतपद) ने लॉन्च किया था। इथेरियम न केवल एक क्रिप्टोकरेंसी है, बल्कि विकेन्द्रीकृत एप स्टोर भी है जो डेवलपर्स को एप्लिकेशन बनाने, पब्लिश करने और वितरित करने में मदद करता है। विश्लेषकों का अनुमान है कि साल 2025 तक एक इथेरियम की कीमत 19842 डॉलर यानी करीब 14,88,150 रुपये का स्तर छू सकती है। थॉमसन रॉयटर्स के टेक्नोलॉजिस्ट श्रवेमची त्ंब्रलदेाप और एलएमएक्स समूह के श्रवमस ज्ञतनहमत सहित पैनलिस्ट्स का मानना है कि इथेरियम के मूल्यांकन और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। स्टैंडर्ड चार्टर्ड का यह भी मानना है कि चल रहे अपग्रेड से इथेरियम की कार्यक्षमता और दक्षता में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इथेरियम खरीदने का सही समय
विश्लेषकों का कहना है कि इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह इथेरियम खरीदने का सही समय है। हालांकि कुछ पैनलिस्ट्स ने निवेशकों को इथेरियम को होल्ड पर रखने की सलाह भी दी है। हालांकि बिटक्वाइन की तुलना में इसके प्रति निवेशकों का रुझान कम है, लेकिन लगातार इसकी कीमत बढ़ने के चलते इसकी लोकप्रियता में इजाफा होने की उम्मीद बढ़ गई है।
2022 में सबसे ज्यादा लेनदेन इथेरियम होगा
इथेरियम पर अपनी राय जाहिर करते हुए 51 फीसदी फाइंडर रिसर्च पैनल का मानना है कि साल 2022 में इथेरियम सबसे ज्यादा खरीद-बिक्री की जाने वाली क्रिप्टोकरेंसी होगी। जबकि 49 फीसदी पैनलिस्ट्स का मानना है कि बिटक्वाइन में सबसे ज्यादा लेनदेन होगा।