{"_id":"62625008155a721ce710b425","slug":"ethereum-price-on-april-2022-in-india-inr-latest-updates-most-popular-digital-currency-cryptocurrency-history-rate-prediction","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ethereum Price India INR: इथेरियम की कीमत 3000 रुपये से ज्यादा घटी, यहां जानें गिरावट के बाद कहां पहुंचा भाव","category":{"title":"Cryptocurrency","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी","slug":"cryptocurrency"}}
Ethereum Price India INR: इथेरियम की कीमत 3000 रुपये से ज्यादा घटी, यहां जानें गिरावट के बाद कहां पहुंचा भाव
Fri, 22 Apr 2022 12:20 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:20 PM IST
सार
Ethereum Price India INR: इथेरियम का दाम शुक्रवार को 1.31 फीसदी या 3,214 रुपये घटकर 2,43,020 रुपये पर पहुंच गया है। इस तेजी के बाद इस डिजिटल करेंसी का बाजार पूंजीकरण भी बढ़कर 28.9 खरब रुपये पर आ गया है। बिटक्वाइन की तरह ही इथेरियम का भाव भी नवंबर 2021 में अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद बहुत टूट चुका है।
विज्ञापन
इथेरियम प्राइस टुडे
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिटक्वाइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय डिजिटल करेंसी इथेरियम की कीमत में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। बीते साल नवंबर में बिटक्वाइन के साथ ही दूसरी सबसे लोकप्रिय करेंसी इथेरियम भी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद से इथेरियम की कीमत में काफी कमी आई है। इथेरियम का दाम शुक्रवार को 1.31 फीसदी या 3,214 रुपये घटकर 2,43,020 रुपये पर पहुंच गया है। इस तेजी के बाद इस डिजिटल करेंसी का बाजार पूंजीकरण भी बढ़कर 28.9 खरब रुपये पर आ गया है।
विज्ञापन
इस साल इथेरियम पाएगा नया मुकाम
रिसर्च वेबसाइट फाइंडर और यूके स्थित बहुराष्ट्रीय बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड की वैश्विक शोध टीम ने भी यह अनुमान लगाया था कि 2021 में इथेरियम 3.50 लाख रुपये के पार जा सकता है, जिसे ये पहले पार कर चुकी है। लेकिन साल खत्म होने के साथ इसके दाम में जोरदार गिरावट आई और इसकी कीमत इस आंकड़े से भी कहीं नीचे आ गई। फिलहाल, क्रिप्टो बाजार के विशेषज्ञों को उम्मीद है कि साल 2022 में इसकी कीमत में तेज इजाफा देखने को मिलेगा और इसका दाम पहले से अनुमानित आंकड़े को भी पार कर जाएगा।
विज्ञापन
इस साल सबसे ज्यादा लेनदेन इथेरियम में होगा
इथेरियम पर अपनी राय जाहिर करते हुए 51 फीसदी फाइंडर रिसर्च पैनल का मानना है कि साल 2022 में इथेरियम सबसे ज्यादा खरीद-बिक्री की जाने वाली क्रिप्टोकरेंसी होगी। जबकि 49 फीसदी पैनलिस्ट्स का मानना है कि बिटक्वाइन में सबसे ज्यादा लेनदेन होगा। 2021 में इस क्रिप्टोकरेंसी के जरिए निवेशकों ने खूब रकम कमाई, भले ही साल के अंत में शुरू हुआ गिरावट का दौर नया साल शुरू होने के बाद अभी तक जारी है।
विज्ञापन
2025 तक 14 लाख पर पहुंचने की उम्मीद
बिटक्वाइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम एक ब्लॉकचेन आधारित सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है। इसे 2015 में विटालिक ब्यूटेरिन ने लॉन्च किया था। इथेरियम न केवल एक क्रिप्टोकरेंसी है, बल्कि विकेन्द्रीकृत एप स्टोर भी है जो डेवलपर्स को एप्लिकेशन बनाने, पब्लिश करने और वितरित करने में मदद करता है। विश्लेषकों का अनुमान है कि साल 2025 तक एक इथेरियम की कीमत 19842 डॉलर यानी करीब 14,88,150 रुपये का स्तर छू सकती है। थॉमसन रॉयटर्स के टेक्नोलॉजिस्ट श्रवेमची त्ंब्रलदेाप और एलएमएक्स समूह के श्रवमस ज्ञतनहमत सहित पैनलिस्ट्स का मानना है कि इथेरियम के मूल्यांकन और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। स्टैंडर्ड चार्टर्ड का यह भी मानना है कि चल रहे अपग्रेड से इथेरियम की कार्यक्षमता और दक्षता में सुधार होगा।
इथेरियम खरीदने का सही समय
विश्लेषकों का कहना है कि इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह इथेरियम खरीदने का सही समय है। हालांकि कुछ पैनलिस्ट्स ने निवेशकों को इथेरियम को होल्ड पर रखने की सलाह भी दी है। हालांकि बिटक्वाइन की तुलना में इसके प्रति निवेशकों का रुझान कम है, लेकिन लगातार इसकी कीमत बढ़ने के चलते इसकी लोकप्रियता में इजाफा होने की उम्मीद बढ़ गई है।