फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Cryptocurrency: The impact of the decline in the crypto market was visible, large scale layoffs started in these companies crypto news in hindi

Cryptocurrency: क्रिप्टोबाजार में गिरावट का दिखने लगा असर, इन कंपनियों में बड़े पैमाने पर शुरू हुई छंटनी

Tue, 05 Jul 2022 12:46 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 05 Jul 2022 12:46 PM IST
सार

ब्लॉकफाई (BlockFi) के सीईओ जैक प्रिंस ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए अपने कर्मियों को कंपनी से निकालने की बात कही है। आपको बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में पिछले साल नवंबर में जबरदस्त तेजी दिखने के बाद गिरावट का दौर शुरू हो गया था। बिटकॉइन जैसी सबसे प्रचलित करेंसी भी टूटकर 20000 डॉलर के नीचे आ गई है। दूसरी क्रिप्टोकरेंसीज में भी लगातार गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन
Cryptocurrency: The impact of the decline in the crypto market was visible, large scale layoffs started in these companies crypto news in hindi
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : pixabay

विस्तार

ग्लोबल बाजारों में क्रिप्टोकरेंसी में पिछले कुछ समय से चल रही कमजोरी का असर अब कंपनियों के पे रोल पर भी पड़ रहा है। जहां एक ओर डिजिटल करेंसी में गिरावट के कारण  निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा है वहीं दूसरी ओर क्रिप्टो के कारोबार से जुड़ी कंपनियों में छंटनी का दौर भी शुरू हो गया है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक ब्लॉकचेन ट्रेडिंग और लेंडिंग क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म ब्लॉकफाई ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया है कि कंपनी ने अपने कुल 850 कर्मचारियों में से 20 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। कंपनी के इस फैसले से लगभग 200 लोगों की नौकरी जा सकती है। 

विज्ञापन


ब्लॉकफाई (BlockFi) के सीईओ जैक प्रिंस ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए अपने कर्मियों को कंपनी से निकालने की बात कही है। आपको बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में पिछले साल नवंबर में जबरदस्त तेजी दिखने के बाद गिरावट का दौर शुरू हो गया था। अब बाजार का हाल यह है कि बिटकॉइन जैसी सबसे प्रचलित करेंसी भी टूटकर 20000 डॉलर के नीचे आ गई है। दूसरी क्रिप्टोकरेंसीज में भी लगातार गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन


क्रिप्टो बाजार से जुड़े जानकार मानते हैं कि बीते कुछ समय में बाजार में क्रिप्टोकरेंसीज में जो गिरावट का दौर आया है उससे इन क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों की हालत खस्ता हो गई है। विशेष रूप से इसके ट्रेडिंग कारोबार से जुड़ी कंपनियों का हाल खस्ता है। ज्यादातर कंपनियां जबरदस्त घाटे के दौर से गुजर रही हैं, ऐसे में उन्हें ना चाहते हुए भी मैनपावर में कमी करने का फैसला लेना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि ब्लॉकफाई के अलावे दूसरी कंपनियों के कर्मचारियों पर भी छंटनी का खतरा मंडरा रहा है। बीते शुक्रवार को क्रिप्टो डॉट कॉम (crypto.com) नाम की कंपनी ने भी अपने 260 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। खबरों के मुताबिक क्रिप्टो डॉट कॉम ने अपने 5 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी के सीईओ क्रिस मार्सलेक ने भी इस बात की पुष्टि कर  दी है।

एनएफटी में गिरावट का क्या है कारण?

साल 2020 में पूरी दुनिया में जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में आ रही थी, लगभग उसी वक्त क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में उछाल दिखना शुरू हुआ था। क्रिप्टो के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियां लगतार अपने कर्मचारी बढ़ा रहे थीं। लेकिन, जैसे ही बाजार में डिजिटल करेंसीज के भाव टूटने शुरू हुए कंपनियों ने अपना खर्चा कम करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है।

कंपनियों की हालत इतनी खराब हो गई कि छंटनी के लिए स्टैंडर्ड प्रक्रिया अपनाने के बजाय कई कंपनियों ने तो सोशल मीडिया पर ही अपने कर्मियों को बाहर करने की सूचना जारी कर दी। ब्लॉकफाई और क्रिप्टो डॉट कॉम जैसी कंपनियों ने भी ऐसा ही किया है।


जानकारों का मानना है कि अमेरिका में महंगाई अपने पिछले 40 साल के स्तर पर को भी पार कर गई है। महंगाई की चपेट में आकर नेटफ्लिक्स, टेस्ला और मेटा जैसी मजबूत कंपनियों ने भी अपने यहां कर्मचारियों की छंटनी की है। इसकी चपेट में अब क्रिप्टो के कारोबार से जुड़ी कंपनियां भी आ रही हैं और वे कर्मियों को नौकरी से निकालने की होड़ में शामिल हो चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed