फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Cryptocurrency market Crashed Today 9th may bitcoin price half from all time high other currency also fall

क्रिप्टो बाजार में कोहराम: बिटक्वाइन का दाम रह गया आधे से कम, इथेरियम समेत दूसरी क्रिप्टोकंरेंसी भी धराशायी

Mon, 09 May 2022 05:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 09 May 2022 05:38 PM IST
सार

Cryptocurrency Market Crashed Today: बीते साल नवंबर 2021 में बिटक्वाइन ने अपने ऑल टाइम हाई 68 हजार डॉलर के आंकड़े को छुआ था, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आती गई। फिलहाल की बात करें तो बिटक्वाइन का दाम आधे से भी कम रह गया है। इसके साथ ही इसका बाजार पूंजीकरण भी कम होकर 49.2 खरब रुपये पर आ गया है। 

विज्ञापन
Cryptocurrency market Crashed Today 9th may bitcoin price half from all time high other currency also fall
क्रिप्टो बाजार धराशायी - फोटो : Istock

विस्तार

क्रिप्टो बाजार के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद खराब रही। सोमवार का दुनिया की टॉप-10 या कहें क्रिप्टोबाजार की ज्यादातर करेंसी बुरी तरह से टूटीं। सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में इतनी जोरदार गिरावट आई कि इसका दाम अपने ऑल टाइम हाई से आधे से भी कम रह गया। इसके अलावा इथेरियम, बिनांस क्वाइन, एवलॉन्च, पोल्काडॉट समेत लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसियों की कीमत कम हो गई। 

विज्ञापन


26 लाख रुपये के करीब पहुंचा बिटक्वाइन  
सोमवार को दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन में 5.35 फीसदी की गिरावट आई और इसका दाम 1,51,589 रुपये घटकर 26,86,957 रुपये रह गया। बता दें कि बीते साल नवंबर 2021 में बिटक्वाइन ने अपने ऑल टाइम हाई 68 हजार डॉलर के आंकड़े को छुआ था, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आती गई। फिलहाल की बात करें तो बिटक्वाइन का दाम आधे से भी कम रह गया है। इसके साथ ही इसका बाजार पूंजीकरण भी कम होकर 49.2 खरब रुपये पर आ गया है। 
विज्ञापन


इथेरियम का भाव सात फीसदी टूटा 
बीते 24 घंटे में बिटक्वाइन के अलावा दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम के दाम में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसका भाव 7.11 फीसदी या 14,924 रुपये कम होकर 1,95,046 रुपये रह गया है। इस कीमत पर इथेरियम का बाजार पूंजीकरण भी कम होकर 22.8 खरब रुपये रह गया है। हालांकि, टॉप-10 करेंसियों में शामिल टेथर क्वाइन एक मात्र ऐसी क्रिप्टोकरेंसी रही जो कि हरे निशान पर कारोबार कर रही है। इसका दाम 0.30 फीसदी उछाल के साथ 81.92 रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीबा-पोल्काडॉट समेत ये करेंसी बेहाल
क्रिप्टो बाजार में मचे कोहराम के बीच सबसे ज्यादा नुकसान टॉप-10 में शामिन कार्डानो, शीबाइनु और पोल्काडॉट ने अपने निवेशकों को कराया। शीबा इनु क्वाइन में 12.77 फीसदी की जोरदार गिरावट आई और इसका दाम 0.000198 रुपये कम होकर 0.001352 रुपये रह गया। इसके अलावा कार्डानो में 11.23 फीसदी या 6.88 रुपये की कमी आई और इसका दाम 54.24 रुपये रह गया। पोल्काडॉट की बात करें तो इसकी कीमत में 11.69 फीसदी या 130 रुपये की कमी आई और यह घटकर 981.32 रुपये का रह गया। 


ये क्रिप्टोकरेंसी भी लाल निशान पर
अन्य डिजिटल करेंसियों की बात करें तो लाइटक्वाइन की कीमत में 7.57 फीसदी की कमी आई है और इसका भाव टूटकर 7,134 रुपये रह गया, जबकि एवलॉन्च में 10.15 फीसदी गिरावट आई और यह कम होकर 3,994 रुपये की रह गई। वहीं दूसरी ओर सोलाना में 9.48 फीसदी, रिपल में 7.17 फीसदी, डॉजक्वाइन में 7.41 फीसदी और टेरा में 5.57 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed