{"_id":"6279038fa7181623887b2baf","slug":"cryptocurrency-market-crashed-today-9th-may-bitcoin-price-half-from-all-time-high-other-currency-also-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिप्टो बाजार में कोहराम: बिटक्वाइन का दाम रह गया आधे से कम, इथेरियम समेत दूसरी क्रिप्टोकंरेंसी भी धराशायी","category":{"title":"Cryptocurrency","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी","slug":"cryptocurrency"}}
क्रिप्टो बाजार में कोहराम: बिटक्वाइन का दाम रह गया आधे से कम, इथेरियम समेत दूसरी क्रिप्टोकंरेंसी भी धराशायी
Mon, 09 May 2022 05:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 09 May 2022 05:38 PM IST
सार
Cryptocurrency Market Crashed Today: बीते साल नवंबर 2021 में बिटक्वाइन ने अपने ऑल टाइम हाई 68 हजार डॉलर के आंकड़े को छुआ था, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आती गई। फिलहाल की बात करें तो बिटक्वाइन का दाम आधे से भी कम रह गया है। इसके साथ ही इसका बाजार पूंजीकरण भी कम होकर 49.2 खरब रुपये पर आ गया है।
विज्ञापन
क्रिप्टो बाजार धराशायी
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिप्टो बाजार के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद खराब रही। सोमवार का दुनिया की टॉप-10 या कहें क्रिप्टोबाजार की ज्यादातर करेंसी बुरी तरह से टूटीं। सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में इतनी जोरदार गिरावट आई कि इसका दाम अपने ऑल टाइम हाई से आधे से भी कम रह गया। इसके अलावा इथेरियम, बिनांस क्वाइन, एवलॉन्च, पोल्काडॉट समेत लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसियों की कीमत कम हो गई।
विज्ञापन
26 लाख रुपये के करीब पहुंचा बिटक्वाइन
सोमवार को दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन में 5.35 फीसदी की गिरावट आई और इसका दाम 1,51,589 रुपये घटकर 26,86,957 रुपये रह गया। बता दें कि बीते साल नवंबर 2021 में बिटक्वाइन ने अपने ऑल टाइम हाई 68 हजार डॉलर के आंकड़े को छुआ था, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आती गई। फिलहाल की बात करें तो बिटक्वाइन का दाम आधे से भी कम रह गया है। इसके साथ ही इसका बाजार पूंजीकरण भी कम होकर 49.2 खरब रुपये पर आ गया है।
विज्ञापन
इथेरियम का भाव सात फीसदी टूटा
बीते 24 घंटे में बिटक्वाइन के अलावा दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम के दाम में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसका भाव 7.11 फीसदी या 14,924 रुपये कम होकर 1,95,046 रुपये रह गया है। इस कीमत पर इथेरियम का बाजार पूंजीकरण भी कम होकर 22.8 खरब रुपये रह गया है। हालांकि, टॉप-10 करेंसियों में शामिल टेथर क्वाइन एक मात्र ऐसी क्रिप्टोकरेंसी रही जो कि हरे निशान पर कारोबार कर रही है। इसका दाम 0.30 फीसदी उछाल के साथ 81.92 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
शीबा-पोल्काडॉट समेत ये करेंसी बेहाल
क्रिप्टो बाजार में मचे कोहराम के बीच सबसे ज्यादा नुकसान टॉप-10 में शामिन कार्डानो, शीबाइनु और पोल्काडॉट ने अपने निवेशकों को कराया। शीबा इनु क्वाइन में 12.77 फीसदी की जोरदार गिरावट आई और इसका दाम 0.000198 रुपये कम होकर 0.001352 रुपये रह गया। इसके अलावा कार्डानो में 11.23 फीसदी या 6.88 रुपये की कमी आई और इसका दाम 54.24 रुपये रह गया। पोल्काडॉट की बात करें तो इसकी कीमत में 11.69 फीसदी या 130 रुपये की कमी आई और यह घटकर 981.32 रुपये का रह गया।
ये क्रिप्टोकरेंसी भी लाल निशान पर
अन्य डिजिटल करेंसियों की बात करें तो लाइटक्वाइन की कीमत में 7.57 फीसदी की कमी आई है और इसका भाव टूटकर 7,134 रुपये रह गया, जबकि एवलॉन्च में 10.15 फीसदी गिरावट आई और यह कम होकर 3,994 रुपये की रह गई। वहीं दूसरी ओर सोलाना में 9.48 फीसदी, रिपल में 7.17 फीसदी, डॉजक्वाइन में 7.41 फीसदी और टेरा में 5.57 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।