फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   cryptocurrency latest price update Bitcoin again gave a shock to investors price fell by 3 percent

Crypocureency: बिटक्वाइन ने फिर दिया निवेशकों को झटका, तीन फीसदी टूटा दाम, दूसरी क्रिप्टोकरेंसी का भी बुरा हाल

Wed, 09 Feb 2022 02:34 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 09 Feb 2022 02:34 PM IST
सार

Crypocureency Latest Price Update IN INR: दुनिया की टॉप 10 में से अधिकांश क्रिप्टोकरेंसियों की कीमत में पिछले 24 घंटे में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार दोपहर तक बिटक्वाइन के दाम 3.34 फीसदी तक टूट चुके थे और इसकी कीमत गिरकर 43,497 डॉलर यानी 34,21503 रुपये पर आ गई थी। गौरतलब है कि बिटकॉइन की कीमत नवंबर की शुरुआत में 68,000 डॉलर के पार पहुंच गई थी लेकिन इसके बाद से ही इसमें गिरावट जारी है। 

विज्ञापन
cryptocurrency latest price update Bitcoin again gave a shock to investors price fell by 3 percent
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें गिरीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिप्टो बाजार बेहद अनियमित और जोखिम भरा है। बीते साल नवंबर से डिजिटल करेंसी के दामों में आ रही गिरावट को ने साफ कर दिया है कि पल में आसमान की बुलंदियों पर पहुंचाने के बाद एक झटके में यह निवेशकों को कंगाल बना देती है। बुधवार की बात करें तो दुनिया की सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी ने एक बार फिर निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है। इसका दाम 24 घंटे के भीतर तीन फीसदी टूट गया।

विज्ञापन


बिटक्वाइन के साथ इथेरियम का दाम गिरा
क्रिप्टो बाजार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दुनिया की टॉप 10 में से अधिकांश क्रिप्टोकरेंसियों की कीमत में पिछले 24 घंटे में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार दोपहर तक बिटक्वाइन के दाम 3.34 फीसदी तक टूट चुके थे और इसकी कीमत गिरकर 43,497 डॉलर यानी 34,21503 रुपये पर आ गई थी। गौरतलब है कि बिटकॉइन की कीमत नवंबर की शुरुआत में 68,000 डॉलर के पार पहुंच गई थी लेकिन इस सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद से ही इसमें गिरावट का जो दौर शुरू हुआ वो एक-दो दिन को छोड़कर अभी तक जारी है। इसके साथ ही दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम का भी बुरा हाल है। दोपहर 2 बजे तक इसका दाम 2890 रुपये से ज्यादा टूटकर 2,45,857 रुपये पर आ गया था। 
विज्ञापन


शीबा इनु समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसियां धराशायी
आंकड़ों को देखें तो बुधवार को शीबा इनु और बीएनबी में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। टॉप 10 में शामिल शीबा इनु का दाम 5.70 फीसदी टूटकर 0.002480 रुपये पर आ गया। इसे अलावा डॉजक्वाइन की कीमत में भी 5.11 फीसदी की कमी आई है और इसका दाम गिरकर 12.48 रुपये रह गया है। बीएनबी की बात करें तो इसमें भी 5.11 फीसदी गिरावट आई और इसकी कीमत 411 डॉलर पर आ गई, वहीं कार्डानो 5.73 फीसदी गिरावट के साथ 1.16 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। बिनांस क्वाइन की बात करें तो 4.1 फीसदी की गिरावट लेकर इसका दाम 33,018 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं पोल्काडॉट में 2.49 फीसदी की कमी आई और इसकी कीमत घटकर 1710 रुपये पर आ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed