फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Cryptocurrency latest news market crashed again bitcoin broken more than 15 percent know Price of others in inr

Cryptocurrency: क्रिप्टो बाजार फिर हुआ धराशायी, इस साल अब तक 15 फीसदी से ज्यादा टूटा बिटक्वाइन, जानें ताजा हाल

Fri, 18 Feb 2022 12:51 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Feb 2022 12:51 PM IST
सार

Cryptocurrency Market Crashed Again:  शुक्रवार को एक बार फिर,क्रिप्टो निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। एक-दो डिजिटल मुद्राओं को छोड़ दें तो बिटक्वाइन और इथेरियम समेत ज्यादातर करेंसी में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बिटक्वाइन का दाम तो बीते 24 घंटों में ढाई लाख रुपये तक कम हो गया है। 
 

विज्ञापन
Cryptocurrency latest news market crashed again bitcoin broken more than 15 percent know Price of others in inr
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें गिरीं। - फोटो : istock

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी का बाजार अस्थिर और जोखिमभरा माना जाता है। यहां एक पल में आदमी आसमान की बुलंदियों पर पहुंच जाता है तो दूसरे ही पल एक झटके में जमीन पर आ गिरता है। शुक्रवार को भी क्रिप्टो निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। एक-दो डिजिटल मुद्राओं को छोड़ दें तो ज्यादातर करेंसी में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन


टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी का बुरा हाल
शुक्रवार को क्रिप्टो बाजार में एक बार फिर से भारी गिरावट आई और बिटक्वाइन- इथेरियम समेत टॉप-10 करेंसी की कीमत बुरी तरह टूट गई। बिटक्वाइन का दाम 7 फीसदी से ज्यादा गिर गया और इस गिरावट के साथ इस डिजिटल करेंसी की कीमत गिरकर 32,27,543 रुपये पर आ गई। इसके दाम में बीते 24 घंटे के भीतर ही 2,25,285 रुपये की भारी कमी आई है। इस कीमत पर बिटक्वाइन का बाजार पूंजीकरण भी फिसलकर 59.8 खरब रुपये पर पहुंच गया है। इसके अलावा इथेरियम की बात करें तो इसका भाव भी 6 फीसदी या 13,426 रुपये टूटकर 2,30,424 रुपये पर आ गया है।   
विज्ञापन


बिटक्वाइन के लिए साल की शुरुआत बुरी
दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन के  लिए साल 2022 की शुरुआत ठीक नहीं रही। हालांकि, बीते साल नवंबर महीने में अपने ऑल टाइम हाई  69,000 डॉलर पर पहुंचने के बाद से बिटक्वाइन का बुरा दौर शुरू हो गया था, लेकिन नए साल में इसमें गिरावट का जो सिलसिला चला वो थमने का नाम नहीं ले रहा। हालात ये हैं कि इस साल अब तक महज डेढ़ महीने के भीतर ही बिटक्वाइन का दाम 15.3 फीसदी से अधिक टूट चुका है। इससे ऊंचे भाव पर इसमें पैसे लगाने वाले लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। बीते 24 घंटे में इस डिजिटल करेंसी में आई गिरावट के कारण इसका मूल्य निम्नस्तर तक आ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी क्रिप्टोकरेंसी भी लाल निशान पर
बिटक्वाइन और इथेरियम के अलावा टॉप-10 में शामिल  डॉजकॉइन, शिबा इनू, सोलाना, लिटकॉइन, एक्सआरपी, कार्डेन सहित अन्य क्रिप्टोकरेंसी भी तेजी गिरावट के साथ लाल निशान पर करोबार कर रही हैं। ताजा भाव पर नजर डालें तो बिनांस क्वाइन में 3.90 फीसदी, कार्डनो में 3.45 फीसदी, डॉजक्वाइन में 3.76 फीसदी, पोल्काडॉट में 5.41 फीसदी, शीबा इनु में 3.93 फीसदी और लाइटक्वाइन में 6.78 फीसदी की गिरावट बीते 24 घंटे के भीतर दर्ज की गई है। टेथर और यूएसडी क्वाइन को छोड़ दें तो इन क्रिप्टोकरेंसी के अलावा अन्य ज्यादातर बुरी तरह से टूटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed