फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Cryptocurrency Decline in digital currency market, Uniswap raises hopes, jumps 3 percent

Cryptocurrency: डिजिटल करेंसी बाजार में गिरावट, यूनीस्वैप ने जगीं उम्मीदें, तीन फीसदी उछला

Mon, 25 Jul 2022 02:50 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 25 Jul 2022 02:50 PM IST
सार

क्रिप्टोबजार के जानकारों के मुताबिक अगर बाजार में बुल्स सफल रहे तो आने वाले समय में बिटकॉइन 24000 डॉलर के स्तर को छू सकता है। बाजार के बड़े निवेशक यह मानकर चल रहे हैं कि यूएस फेड महंगाई पर काबू पाने में सफल होगा। इस कारण हाल के दिनों में बाजार का मूड बदला है।

विज्ञापन
Cryptocurrency Decline in digital currency market, Uniswap raises hopes, jumps 3 percent
Tax on Cryptocurrency - फोटो : Pixabay

विस्तार

दुनियाभर के क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) बाजार में सोमवार को गिरावट दिख रही है। इस दौरान दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में एक फीसदी तक की गिरावट आई। बिटकॉइन फिलहाल 22151 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


क्रिप्टोबजार (Crypto Market) के जानकारों के मुताबिक अगर बाजार में बुल्स सफल रहे तो आने वाले समय में बिटकॉइन 24000 डॉलर के स्तर को छू सकता है। बाजार के बड़े निवेशक यह मानकर चल रहे हैं कि यूएस फेड महंगाई पर काबू पाने में सफल होगा, इस कारण क्रिप्टोबाजार में खरीदारों का सेंटिमेंट बदलता दिख रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को जहां ज्यादातर क्रिप्टो बाजार में हल्की कमजोरी देखने को मिली वहीं, यूनिस्वैप (Uniswap) में तीन फीसदी की तेजी देखने को मिली।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम में भी पिछले 24 घंटों के दौरान दो फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। इथेरियम (Ethereum) में इस गिरावट के पहले बीते दस दिनों के दौरान 50% की तेजी देखने को मिली थी। फिलहाल यह 1536 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि इथेरियम में इस साल अब तक 58% प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इथेरियम का ऑलटाइम हाई 4878 डॉलर रहा है जिससे वह अभी काफी पीछे ट्रेड कर रहा है। शीबा इनु, डोजकॉइन, एक्सआरपी, सोलाना, बीएलबी, लाइटकॉइन, स्टेलर, चेनलिंक, ट्रोन, ऐपकॉइन, अवलांचे, पोल्काडॉट, पॉलिगॉन और टीथर जैसी डिजिटल करेंसीज में बीते 24 घंटों के दौरान गिरावट दिखी। वहीं, यूनीस्वैप क्रिप्टोकरेंसी में तीन फीसदी तक की तेजी आई। 

बीते 24 घंटों के दौरान एनएफटी बाजार में कुल मिलाकर दो फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। इस दौरान, क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1.06 ट्रिलियन डॉलर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed