फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Cryptocurrency Crypto Market Keeps Up, Bitcoin Up 2% While Ethereum Up 4%

Cryptocurrency: क्रिप्टोबाजार में तेजी बरकरार, बिटकॉइन 2% जबकि इथेरियम 4% तक उछला

Tue, 09 Aug 2022 12:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 09 Aug 2022 12:16 PM IST
सार

Cryptocurrency: शुक्रवार को इथेरियम में चार प्रतिशत जबकि बिटकॉइन में दो प्रतिशत की तेजी दिख रही है। पोल्काडॉट क्रिप्टोकरेंसी में पांच प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। बीएनबी, अवलांचे और शिबू इनू क्रिप्टो में हल्की गिरावट दिखी। 

विज्ञापन
Cryptocurrency Crypto Market Keeps Up, Bitcoin Up 2% While Ethereum Up 4%
Cryptocurrency - फोटो : Pixabay

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) का बाजार बीते 24 घंटों के दौरान वोल्यूम बढ़ने के कारण अपनी बढ़त बरकरार रखने में सफल रहा है। मंगलवार को बिटकाॅइन (Bitcoin) 24000 अमेरिकी डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। बिटकॉइन में दिख रही तेजी यह साबित कर रही है कि लोग अब भी जोखिम के बावजूद क्रिप्टो में निवेश कर रहे हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि क्रिप्टो बाजार में बीते चार दिनों से क्रिप्टो बाजार में उछाल देखी गई है। बाजार में दिख रही यह तेजी इस बात का प्रमाण है कि क्रिप्टो के निवेशक यह मान कर चल रहे हैं कि जल्द ही बाजार में जारी मंदी की अटकलों पर विराम लग जाएगा और महंगाई नियंत्रण में रहेगी।

विज्ञापन

शुक्रवार को इथेरियम में चार प्रतिशत जबकि बिटकॉइन में दो प्रतिशत की तेजी दिख रही है। पोल्काडॉट क्रिप्टोकरेंसी में पांच प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। बीएनबी, अवलांचे और शिबू इनू क्रिप्टो में हल्की गिरावट दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिप्टोकरेंसी बाजार का कुल मार्केट कैप बीते 24 घंटों के दौरान 2% से बढ़कर 1.13 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंच चुका है। इस दौरान बाजार में कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम भी 80 फीसदी तक बढ़कर 76.14 बिलियन डॉलर के करीब पहुंच गया। 

भारत के क्रिप्टोबाजार में क्या चल रहा है?

ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने कहा कि उसने भारत के निजी क्रिप्टो एक्सचेंस WazirX के साथ ऑफ चेन फंड ट्रांसफर सेवा को समाप्त कर दिया है। Binance की ओर से यह कार्रवाई भारतीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने WazirX के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग के मामले में कार्रवाई के दौरान इस तरह के लेनदेन पर सवाल उठाए थे।

बता दें कि ईडी ने कहा है कि उसने हाल ही में WazirX की कंपनीह Zanmai Labs के एक निदेशक के खिलाफ कर्रवाई कर उनके बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है जिनमें 64.67 करोड़ रुपये जमा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed