फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Cryptocurrency Crash many Companies market value down 75 percent in just 40 days all you need to know about bitcoin terra Binance Coin Dogecoin Shiba Inu

क्रिप्टोकरेंसी धड़ाम: महज 40 दिन में चौथाई रह गई कंपनियों की मार्केट वैल्यू, पढ़ें किसको कितना हुआ नुकसान

Thu, 12 May 2022 08:31 PM IST
kumar sambhava कुमार संभव
Updated Thu, 12 May 2022 08:31 PM IST
सार

दुनियाभर के इक्विटी और कमोडिटी बाजारों के साथ-साथ क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भी भारी गिरावट जारी है। सिर्फ 12 मई को ही बिटक्वाइन 10 फीसदी से ज्यादा टूटा, जबकि टेरा क्वाइन की कीमत में 99 फीसदी की कमी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Cryptocurrency Crash many Companies market value down 75 percent in just 40 days all you need to know about bitcoin terra Binance Coin Dogecoin Shiba Inu
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भारी गिरावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भविष्य की करेंसी के नाम से मशहूर क्रिप्टोकरेंसी का इस वक्त काफी बुरा हाल है। क्रिप्टो मार्केट में मौजूद लगभग हर क्वाइन के दाम काफी ज्यादा घट चुके हैं। सिर्फ बिटक्वाइन (Bitcoin) की बात करें तो उसकी कीमत अपने उच्चतम स्तर (54.63 लाख रुपये) से करीब 55 फीसदी नीचे (22.11 लाख रुपये) आ गई है। यह इस वक्त साल 2020 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कुछ ऐसा ही हाल बाकी क्रिप्टो क्वाइन का भी है, जिनमें टेरा (Terra) जैसी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 90 फीसदी तक घट चुकी है। क्रिप्टोकरेंसी में लगातार आ रही इस गिरावट की वजह से क्रिप्टो का कारोबार करने वाली कंपनियां भी बेहाल हैं। आलम यह है कि महज 40 दिन के दौरान इन कंपनियों की मार्केट वैल्यू चौथाई से भी कम रह गई है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में लगातार आ रही गिरावट की वजह क्या है? क्या क्रिप्टो में निवेश करने के लिए यह समय सही है? इस सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनियों की मार्केट वैल्यू कितनी घट चुकी है और इस वक्त उनका क्या हाल है?

विज्ञापन

इतनी रह गई कंपनियों की मार्केट वैल्यू

नवंबर 2021 के आंकड़ों पर गौर करें तो क्वाइनबेस ग्लोबल के संस्थापक ब्रायन आर्मस्ट्रॉन्ग की निजी संपत्ति 13.7 बिलियन डॉलर यानी करीब एक लाख करोड़ रुपये थी। इस दौरान क्रिप्टो मार्केट में लगातार गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते मार्च 2022 में उनकी कुल निजी संपत्ति आठ बिलियन डॉलर यानी 62 हजार करोड़ आंकी गई। ब्लूमबर्ग बिलिनियर इंडेक्स के मुताबिक, मई 2022 में उनकी संपत्ति महज दो बिलियन डॉलर यानी 15 हजार करोड़ रह गई। वहीं, उनकी कंपनी के शेयरों की बात करें तो कंपनी की शुरुआत के पहले दिन यानी अप्रैल 2021 के मुकाबले शेयरों की कीमत 84 फीसदी घट चुकी है। बुधवार (11 मई) को जब अमेरिकी शेयर बाजार बंद हुआ, तब कंपनी के शेयरों की कीमत महज 53.72 डॉलर रह गई थी। अनुमान जताया जा रहा है कि पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही में कंपनी का ट्रेडिंग वॉल्यूम और यूजर्स भी काफी ज्यादा घट सकते हैं। हालांकि, ब्रायन आर्मस्ट्रॉन्ग ने कंपनी की घटती मार्केट वैल्यू के पीछे क्रिप्टोकरेंसी में आ रही गिरावट को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही, कहा कि कंपनी के सामने बैंक करप्ट होने का कोई खतरा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों का भी बुरा हाल

Cryptocurrency Crash many Companies market value down 75 percent in just 40 days all you need to know about bitcoin terra Binance Coin Dogecoin Shiba Inu
क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट से घटी लोगों की संपत्ति - फोटो : अमर उजाला

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आए भूचाल का नुकसान क्रिप्टो मर्चेंट बैंक गैलेक्सी डिजिटल के सीईओ माइकल नोवोग्रैत्ज को भी उठाना पड़ा। नवंबर 2021 के दौरान उनकी निजी संपत्ति 8.5 बिलियन डॉलर करीब 65 हजार करोड़ थी, जो अब महज 2.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 19 हजार करोड़ रुपये रह गई। दरअसल, माइकल को टेरा यूएसडी क्रिप्टोकरेंसी का चैंपियन माना जाता है, लेकिन एल्गोरिदम स्टेबलक्वाइन की वजह से यह क्रिप्टो क्वाइन बुरी तरह धराशायी हो चुका है। ब्रायन और माइकल से ज्यादा नुकसान बिनांस के सीईओ चैंगपेंग झाओ को उठाना पड़ा है। ब्लूमबर्ग वेल्थ इंडेक्स के मुताबिक, जनवरी 2022 में उनकी नेटवर्थ 96 बिलियन डॉलर यानी करीब सात लाख करोड़ रुपये थी, जो अब घटकर महज 11.6 बिलियन डॉलर यानी 89 हजार करोड़ रुपये रह गई है। 

विज्ञापन

विशेषज्ञों से जानें लगातार क्यों गिर रही क्रिप्टोकरेंसी

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में लगातार हो रही भारी गिरावट की असल वजह स्टेबलक्वाइन है। दरअसल, इस वक्त स्टेबलक्वाइन में अस्थिरता बनी हुई है, जिसका सबसे खराब असर टेरा क्वाइन पर पड़ा है और इस क्रिप्टोकरेंसी के दाम में 99 फीसदी से भी ज्यादा गिरावट आ चुकी है। जानकार बताते हैं कि स्टेबलक्वाइन को टेरायूएसडी के रूप में जाना जाता है, जिसकी कीमत लगातार घट रही है। उनका कहना है कि टेरायूएसडी काफी तेजी से बढ़ रहा था, जिसके चलते इसमें काफी ज्यादा जोखिम भी था। क्रिप्टो एक्सचेंज यूनोकॉन के सीईओ और को-फाउंडर सात्विक विश्वनाथ ने बताया कि इस वक्त दुनियाभर के इक्विटी और कमोडिटी बाजारों में भारी गिरावट आ रही है, जिसका असर क्रिप्टो मार्केट पर भी पड़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह गिरावट कुछ ही समय के लिए है। जल्द ही, बाजार इससे उबर जाएगा। 

क्या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के लिए यह सही समय?

Cryptocurrency Crash many Companies market value down 75 percent in just 40 days all you need to know about bitcoin terra Binance Coin Dogecoin Shiba Inu
12 मई को टेरा लूना में सबसे ज्यादा गिरावट - फोटो : अमर उजाला

क्रिप्टो मार्केट से जुड़े जानकारों का कहना है कि स्टेबलक्वाइन की वजह से आई गिरावट जल्द ही खत्म हो सकती है, क्योंकि टेरा क्रिप्टोकरेंसी की फाउंडर कंपनी डू क्वोन (Do Kwon) ने इस संकट से जल्द बाहर निकलने का दावा किया है। साथ ही, बताया है कि उन्होंने इससे निपटने के लिए योजना तैयार कर ली है। वहीं, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी को अब तक नियमित नहीं किया गया है। ऐसे में यहां इस सेक्टर में निवेश करना जोखिम भरा फैसला साबित हो सकता है, क्योंकि जब तक भारत सरकार इस पर कोई स्पष्ट रुख नहीं करती है, तब तक डांवाडोल की स्थिति बनी रहेगी। अगर आप भारत के अलावा किसी दूसरे देश के निवासी हैं तो यह वक्त निवेश के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। माना जा रहा है कि बाजार में जितनी गिरावट आनी थी, अब आ चुकी है। उम्मीद है कि क्रिप्टो मार्केट जल्द ही रिकवर कर जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed