फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Cryptocurrency Big blow to bitcoin, Elon Musk's company Tesla cuts investment in crypto by 75% news in hindi

Cryptocurrency: बिटकॉइन को बड़ा झटका, एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने इस क्रिप्टो में निवेश 75% घटाया

Thu, 21 Jul 2022 01:27 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 21 Jul 2022 01:27 PM IST
सार

बुधवार को कंपनी के शेयरधारकों को भेजे गए एक पत्र में Tesla Inc. की ओर से कहा गया है कि दूसरी तिमाही के अंत तक कंपनी ने बिटकॉइन में अपने निवेश का 75 प्रतिशत फ्लैट करेंसी में बदल लिया है, इसका मतलब है कि कंपनी ने बिटकॉइन में निवेश की गई राशि को बाहर निकाल लिया है।

विज्ञापन
Cryptocurrency Big blow to bitcoin, Elon Musk's company Tesla cuts investment in crypto by 75% news in hindi
एलन मस्क और बिटकॉइन - फोटो : Social Media

विस्तार

इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने फरवरी 2021 में 1.5 बिलियन डॉलल डिजटिल करेंसी बिटकॉइन में निवेश करने की घोषणा की थी। उसके कुछ समय बाद अप्रैल महीने में Tesla कंपनी ने अपने बिटकॉइन पोर्टफोलियों का दस फीसदी हिस्सा बेच दिया था। अब खबरें आ रही हैं कि टेस्ला ने बीते दिनों में अपने बिटकॉइन पोर्टफोलियो का एक बड़ा हिस्सा (75%) बेच दिया हैद्ध

विज्ञापन


टेस्ला ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी की डिजिटल संपत्ति 218 मिलियन डॉलर कम हो गई है और क्रिप्टो बाार में बिटकॉइन के लगातार टूटने से दूसरी तिमाही में लाभ प्रदाता कंपनी को नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि बिटकॉइन में एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के निवेश ने ही दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक मुद्रा को दुनिया के कई देशों में वैध बनाने में मदद की थी। टेस्ला के निवेश के बाद बिटकॉइन के भाव भी काफी हद तक ऊपर गए थे, पर अब हालत बदल गए हैं। इसे देखते हुए टेस्ला ने बिटकॉइन में अपने निवेश का एक बड़ा हिस्सा बेच दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को कंपनी के शेयरधारकों को भेजे गए एक पत्र में Tesla Inc. की ओर से कहा गया है कि दूसरी तिमाही के अंत तक कंपनी ने बिटकॉइन में अपने निवेश का 75 प्रतिशत फ्लैट करेंसी में बदल लिया है, इसका मतलब है कि कंपनी ने बिटकॉइन में निवेश की गई राशि को बाहर निकाल लिया है।

कंपनी ने शेयरधारकों को अपनी आय की रिपोर्ट शेयर करते हुए बताया है कि बिटकॉइन पोर्टफोलियों में 75% तक की हिस्सेदारी कम करने से दूसरी तिमाही में कपनी को 936 मिलियन डॉलर नकद की आमदनी हुई है। 

कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने कंपनी की आमदनी पर एक कान्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा है कि कोरोना संकट के बाद पैदा हुई अनिश्चितताओं से निपटने के लिए और कंपनी में नकदी की स्थिति को बढ़ाने के लिए कपनी ने बिटकॉइन के बड़े हिस्से को बेचने का फैसला लिया है। साथ ही मस्क ने इस दौरान यह भी कह है कि कंपनी के इस फैसले को देखकर लोगो को बिटकॉइन पर अपनी धारणा नहीं बनानी चाहिए।


आपको बता दें कि क्रिप्टाकरेंसी बिटकॉइन में पिछले साल नवंबर में  69000 डॉलर का हाई लगा था पर उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट दर्ज की गई है। एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के उसके बिटकॉइन में शेयर बेचने की खबर के बाद बाद बिटकॉइन 1.6 प्रतिशत गिरकर 22928 अमेरिकी डॉलर के लेवल पर कारोबार कर रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed