फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   crypto market is back top 10 digital currency is raining heavily on investors know latest price update

Cryptocurrency: क्रिप्टो बाजार में लौटी बहार, निवेशकों पर जमकर पैसा बरसा रहीं टॉप-10 डिजिटल करेंसी

Fri, 25 Feb 2022 03:06 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 25 Feb 2022 03:06 PM IST
सार

Top-10 Cryptocurrency Latest Price Update: कई दिनों से लाल निशान पर कारोबार करने के बाद आखिरकार शुक्रवार को क्रिप्टो बाजार में एक बार फिर से रौनक देखने को मिली। बिटक्वाइन समेत दुनिया की टॉप-10 डिजिटल करेंसी की कीमत में तेजी देखने को मिली। बिटक्वाइन का दाम 8 फीसदी या दो लाख रुपये से ज्यादा बढ़ गया। 

विज्ञापन
crypto market is back top 10 digital currency is raining heavily on investors know latest price update
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें बढ़ीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिप्टो बाजार में शुक्रवार को एक बार फिर से बहार देखने को मिली, बिटक्वाइन समेत टॉप-10 में शामिल ज्यादा डिजिटल करेंसी हरे निशान पर कारोबार कर रही हैं। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन में काफी दिन बाद रौनक देखने को मिली है। आज यह 8 फीसदी की उछाल के साथ अपने निवेशकों को मालामाल बना रही है। इसका दाम 2,09,285 रुपये बढ़कर 30,31,222 रुपये पर पहुंच गया है। इस तेजी के साथ बिटक्वाइन का बाजार पूंजीकरण भी बढ़कर 51.1 खरब रुपये हो गया है। 

विज्ञापन


टेथर छोड़ बाकी करेंसी लाभ में 
बिटक्वाइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम के निवेशकों की भी शुक्रवार को बल्ले-बल्ले रही। इसकी कीमत में 9.11 फीसदी का उछाल आया और इसका दाम 17,218 रुपये की बढ़त लेते हुए 2,06,310 रुपये पर पहुंच गया। इसका बाजार पूंजीकरण भी बढ़कर 21.9 खरब रुपये हो गया है। टॉप-10 डिजिटल करेंसी में शामिल टेथर क्वाइन ही एकमात्र ऐसी क्रिप्टोकरेंसी रही, जिसमें गिरावट देखने को मिली है। आज इसका दाम 0.67 फीसदी या 0.53 रुपये घटकर 79.7 रुपये पर पहुंच गया। इसके गिरावट के बाद इसका बाजार पूंजीकरण भी घटकर 6 खरब रुपये रह गया।
विज्ञापन


पोल्काडॉट में आया सबसे ज्यादा उछाल
अन्य क्रिप्टोकरेंसी की बता करें तो पोल्काडॉट निवेशकों को कमाई कराने के मामले में सबसे आगे नजर आई। इसके दाम में 10.54 की जोरदार तेजी आई और इसकी कीमत 121 रुपये बढ़कर 1270 रुपये हो गई। इसका बाजार पूंजीकरण भी बढ़कर 1.1 खरब रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद रिप्पल में 8.05 फीसदी, डॉजक्वाइन में 7.75 फीसदी, शीबा इनु में 6.05 फीसदी और लाइट क्वाइन में 7.62 फीसदी का उछाल आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को था बुरा हाल
गौरतलब है कि गुरुवार को रूस द्वारा यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद शेयर बाजारों के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई थी। खासतौर पर बिटकॉइन और इथेरियम पर इसका सबसे ज्यादा असर हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार बीते कारोबारी दिन कि 7.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी 34,324 डॉलर (करीब 25.97 लाख रुपये) के निचले स्पतर पर पहुंच गई थी, जो 24 जनवरी के बाद से सबसे कम है। इसर तरह दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम में भी 10.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed