फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Crypto market Gain bitcoin again crosses 41000 dollar other top 10 currencies also benefiting

क्रिप्टो बाजार में बहार: बिटक्वाइन फिर 41000 डॉलर के पार, इथेरियम समेत अन्य टॉप-10 करेंसी भी करा रहीं फायदा

Thu, 14 Apr 2022 04:11 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 14 Apr 2022 04:11 PM IST
सार

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन का दाम तेजी से बढ़ते हुए एक बार फिर 41 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है। बिटक्वाइन के साथ ही दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ईथेरियम की कीमत में भी तेजी आई है और इसकी कीमत दो फीसदी या 4,704 रुपये के इजाफे के साथ 2,47,464 रुपये पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Crypto market Gain bitcoin again crosses 41000 dollar other top 10 currencies also benefiting
क्रिप्टोकरेंसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिप्टो बाजार में एक बार फिर से बहार देखने को मिल रही है। गुरुवार को टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी से साथ अन्य में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन का दाम तेजी से बढ़ते हुए एक बार फिर 41 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है। वहीं इथेरियम, टेथर और बिनांस क्वाइन समेत अन्य टॉप-10 करेंसियां भी निवेशकों को खूब फायदा करा रही हैं। 

विज्ञापन


बीते 24 घंटे में बिटक्वाइन उछला 
बीते 24 घंटों की बात करें तो दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में जोरदार तेजी आई और यह इसका दाम चार फीसदी उछलकर 41 हजार डॉलर के पार निकल गया। खबर लिखे जाने तक इस डिजिटल करेंसी का की कीमत 2.78 फीसदी या 88,651 रुपये बढ़कर 32,77,872 रुपये पर चल रही थी। इस कीमत पर बिटक्वाइन का बाजार पूंजीकरण भी बढ़कर 57.6 खरब रुपये पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि बीते साल नवंबर में अपने ऑल टाइम हाई को छूने के बाद से बिटक्वाइन की कीमत में लगातार गिरावट आई और इसका दाम 50 फीसदी के करीब टूट चुका है। 
विज्ञापन


ईथेरियम-टेथर क्वाइन के भाव भी बढ़े 
बिटक्वाइन के साथ ही दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ईथेरियम की कीमत में भी तेजी आई है और इसकी कीमत दो फीसदी या 4,704 रुपये के इजाफे के साथ 2,47,464 रुपये पर पहुंच गई है। इस कीमत पर ईथेरियम का बाजार पूंजीकरण भी उछलकर 27.6 खरब रुपये हो गया है। टॉप-10 डिजिटल करेंसियों की बात करें तो बिटक्वाइन और इथेरियम के साथ ही टेथर क्वाइन का दाम भी बढ़ा है। इसमें 0.19 फीसदी की तेजी आई इसकी कीमत बढ़की 79.92 रुपये पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइटक्वाइन के निवेशकों को बड़ा लाभ  
कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी में शामिल लाइटक्वाइन का भाव सबसे ज्यादा उछला। इसकी कीमत पांच फीसदी या 420 रुपये बढ़कर 8,824 रुपये पर पहुंच गई। इसका बाजार पूंजीकरण भी बढ़ते हुए 574.1 अरब रुपये पर आ गया है। लाइटक्वाइन के अलावा बिटक्वाइन कैश ने भी अपने निवेशकों को जोरदार फायदा कराया और इसका भाव 2,706 रुपये बढ़कर 26,050 रुपये हो गया। इसके साथ ही पोल्काडॉट 2.27 फीसदी बढ़कर 1,456 रुपये पर पहुंच गया। एवलॉन्च 4.51 फीसदी बढ़कर 6,452 रुपये, टेरा 2.74 फीसदी तेजी के साथ 6,982 रुपये बिनांस क्वाइन 0.53 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 33, 565 रुपये पर पहुंच गई। 


इन बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में आई गिरावट
इस बीच अगर बात करें टॉप-10 में शामिल ऐसी क्रिप्टोकरेंसी की जिनकी कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। तो बीते 24 घंटे के भीतर निवेशकों का सबसे ज्यादा नुकसान शीबा इनु क्वाइन ने कराया है। खबर लिखे जाने तक इसका दाम 3.18 फीसदी या फिर 0.000069 रुपये टूटकर 0.002103 रुपये पर आ गिरा। इसके अलावा डॉजक्वाइन की कीमत में भी कमी आई है। इसका भाव 044 फीसदी फिसलकर 11.17 रुपये पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed