फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Crypto Exchange: Binance may soon open shop in India, completes initial registration

Crypto Exchange: क्रिप्टो एक्सचेंज बाइनैंस से हटाई जा सकती है पाबंदी, एफआईयू निदेशक ने दिए संकेत

Sat, 11 May 2024 12:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 11 May 2024 12:30 PM IST
सार

एफआईयू के निदेशक और राजस्व विभाग के अतिरिक्त सचिक विवेक अग्रवाल के अनुसार बाइनैंस के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और जुर्माने पर फैसला लिया जाना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि एफआईयू के साथ क्रिप्टो एक्सचेंज के पंजीकृत होने के बाद अनुपालन की कार्रवाही पूरी होने पर यह काम कर सकेगा।

विज्ञापन
Crypto Exchange: Binance may soon open shop in India, completes initial registration
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : i-stock

विस्तार

वैश्विक क्रिप्टो एक्सचेंज बाइनैंस से सरकार की फाइनैंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) इंडिया जल्द ही प्रतिबंध हटा सकती है। एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। एफआईयू संदेहजनक वित्तीय लेनदेन जैसे धनशोधन और आतंकवाद को धन मुहैया कराने से जुड़े मामलों की जांच करती है। बीते मार्च में एफआईयू-इंडिया ने 34.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के बाद विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंज क्यूकॉइन से प्रतिबंध हटाया था।

विज्ञापन


एफआईयू के निदेशक और राजस्व विभाग के अतिरिक्त सचिक विवेक अग्रवाल के अनुसार बाइनैंस के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और जुर्माने पर फैसला लिया जाना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि एफआईयू के साथ क्रिप्टो एक्सचेंज के पंजीकृत होने के बाद अनुपालन की कार्रवाही पूरी होने पर यह काम कर सकेगा। अग्रवाल के अनुसार क्यूकॉइन और बाइनैंस अब एफआईयू के साथ पंजीकृत हैं। इससे हम लेनदेन पर पूरी नजर रख सकेंगे। इसके साथ ही क्रिप्टो एक्सचेंज की ओर से एसटीआर (संदेहजनक लेनदेन की रिपोर्टिंग) से जुड़ी फाइलिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


भारत में अवैध ढंग से परिचालन करने के आरोप में 28 दिसंबर, 2023 को एफआईयू इंडिया ने 9 विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंजो को नोटिस जारी किया था। इन एक्सचेंजों पर भारत के धनशोधन रोकथाम नियमों के उल्लंघन का आरोप था। आगे चलकर एफआईयू ने इलेक्ट्रॉनिक और सूचना तकनीक मंत्रालय (MeIT) से इन एक्सचेंजों का यूआरएल भारत में ब्लॉक करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान जिन क्रिप्टो एकसचेंजों को नोटिस जारी किया गया था उनमें बाइनैंस, हुओबी, क्राकेन, गेट डॉट आईओ, क्यूकॉइन, बिटस्टैंप, एमईएक्ससी ग्लोबल, बिट्रेक्स और बिटफेनेक्स शामिल थे। एफआईयू के निदेशक ने यह भी बताया कि वर्तमान में देश में 46 पंजीकृत क्रिप्टो इकाइयां हैं। क्यूकॉइन और बाइनैंस के बाद ऐसी इकाइयों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed