{"_id":"6243a958f8d7c06d1e5c237f","slug":"businessman-arrested-in-fraud-of-1200-crores-related-to-cryptocurrency","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी : 1200 करोड़ की ठगी में कारोबारी गिरफ्तार, अदालत ने 31 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा","category":{"title":"Cryptocurrency","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी","slug":"cryptocurrency"}}
क्रिप्टोकरेंसी : 1200 करोड़ की ठगी में कारोबारी गिरफ्तार, अदालत ने 31 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा
Wed, 30 Mar 2022 06:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 30 Mar 2022 06:20 AM IST
सार
ईडी ने अदालत में बताया कि आरोपी गफूर पूछताछ में गलत जानकारियां दे रहा है। वह घोटाले में शामिल स्टॉक्सग्लोबल ब्रोकर्स में निदेशक था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : istock
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के जरिये रोजाना तीन से पांच फीसदी रिटर्न का लालच देकर लोगों को ठगने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोपी कारोबारी अब्दुल गफूर को केरल से गिरफ्तार किया है। गफूर को अदालत ने 31 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। इस मामले में 900 निवेशकों से करीब 1200 करोड़ रुपये ठगे गए।
विज्ञापन
ईडी ने अदालत में बताया कि आरोपी गफूर पूछताछ में गलत जानकारियां दे रहा है। वह घोटाले में शामिल स्टॉक्सग्लोबल ब्रोकर्स में निदेशक था। इसे अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाता था। उसे 24 मार्च से नजरबंद रखा गया था।
विज्ञापन
केरल की मलप्पुरम पुलिस द्वारा दर्ज एक केस से मामले का खुलासा हुआ। मुख्य आरोपी निशाद ने माना था, पोंजी स्कीम व मल्टी लेवल मार्केटिंग के जरिये वह, गफूर व अन्य आरोपी सैकड़ों निवेशकों को ठग चुके हैं।
विज्ञापन