फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   bitcoin price on 21 March 2022 in india inr latest updates most popular digital currency cryptocurrency history rate prediction

Bitcoin Price India INR: बिटक्वाइन 11 हजार रुपये से ज्यादा टूटा, इतनी रह गई सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की कीमत

Mon, 21 Mar 2022 12:31 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Mar 2022 12:31 PM IST
सार

Bitcoin Price Update In INR: दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन में सोमवार को 0.36 फीसदी अथवा 11,725 रुपये की गिरावट आई और इस कमी के साथ बिटक्वाइन का दाम 32,01,037 रुपये पर आ गया। इस कीमत पर बिटक्वाइन का बाजार पूंजीकरण 58.8 खरब रुपये हो गया है।

विज्ञापन
bitcoin price on 21 March 2022 in india inr latest updates most popular digital currency cryptocurrency history rate prediction
बिटक्वाइन - फोटो : pixabay

विस्तार

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन ने साल 2022 के बीते दो महीनों में भारी गिरावट का दौर देखा। लेकिन, पिछले दिनों से इसमें तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन ये ज्यादा दिन जारी नहीं रही और सोमवार को इसका भाव टूट गया। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन में आज को 0.36 फीसदी अथवा 11,725 रुपये की गिरावट आई और इस कमी के साथ बिटक्वाइन का दाम 32,01,037 रुपये पर आ गया। इस कीमत पर बिटक्वाइन का बाजार पूंजीकरण 58.8 खरब रुपये हो गया है। गौरतलब है कि नवंबर में अपनी ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद अब तक इसका दाम 50 फीसदी से ज्यादा कम हो गया है। इस कीमत पर बिटक्वाइन का बाजार पूंजीकरण 55 खरब रुपये है।

विज्ञापन


नवंबर के बाद से 50% टूटा बिटक्वाइन 
गौरतलब है सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की कीमत नवंबर 2021 में 69,000 डॉलर (51.28 लाख रुपये) के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद से ही इसकी कीमत में अब तक करीब 29 लाख रुपये या करीब 50 पर्सेंट की गिरावट आ चुकी है। सिर्फ बीती 7 जनवरी को बिटक्वाइन के दाम 4.9 प्रतिशत तक गिरकर 41,008 डॉलर (30.48 लाख रुपये) तक पहुंच गए थे। साल 2021 में क्रिप्टोकरेंसी में जमकर निवेश हुआ और नए साल में भी क्रिप्टो बाजार में रौनक बरकरार रहने की उम्मीद है। लेकिन साल 2021 के अंत में और साल 2022 की शुरुआत में क्रिप्टो बाजार में बड़ा भूचाल आया और निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है।  
विज्ञापन


इस साल जोरदार उछाल की उम्मीद
विश्लेषकों ने पहले अनुमान लगाया था कि 2021 के अंत में बिटक्वाइन दोबारा 48,00,000 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है, जिसे इस पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी ने पार कर लिया था। इसके साथ ही आने वाले समय में विश्लेषकों ने इसके 98000 डॉलर (73,50,000 रुपये) के स्तर को छूने का अनुमान लगाया है। 2022 के लिए तो क्रिप्टो विशेषज्ञों का कहना है कि यह दोबारा रिकॉर्ड तोड़कर एक लाख डॉलर यानी करीब 75 लाख रुपये पर पहुंच जाएगा। वहीं साल के अंत तक इसकी कीमत 1,35,000 डॉलर (1,01,25,000 रुपये) तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिप्टोकरेंसी में सबसे मूल्यवान है बिटक्वाइन 
क्रिप्टोकरेंसी आभाषी करेंसी है यानी आप इसे देख नहीं सकते। आसान शब्दों में कहें तो आप इसे डिजिटल रुपया कह सकते हैं। क्रिप्टोकरेंसी को कोई बैंक जारी नहीं करती है। इसे जारी करने वाले ही इसे कंट्रोल करते हैं। इसका इस्तेमाल डिजिटल दुनिया में ही होता है। वर्तमान में विश्व में बिटक्वान के साथ ही कई तरह की वर्चुअल करेंसी मौजूद हैं। मगर इनमें से बिटक्वाइन का मूल्य सबसे अधिक है।पिछले कुछ समय से निवेशकों का आकर्षण बिटक्वाइन की ओर तेजी से बढ़ा है। बिटक्वाइन ने निवेशकों को जोरदार रिटर्न भी दिया है। 

कब हुई थी बिटक्वाइन की शुरुआत?
इस डिजिटल करेंसी को सामने लाने का श्रेय सतोशी नाकामोतो नामक व्यक्ति को जाता है। लोग मानते हैं कि साल 2009 में सतोशी नाकामोतो नामक समूह ने पहली बार बिटक्वाइन को दुनिया के सामने पेश किया था। हालांकि, ये कौन हैं और कहां हैं यह सवाल आज भी एक रहस्य बना हुआ है। इसकी शुरुआत 2009 में हुई और देखते ही देखते ये अब बहुत अधिक लोकप्रियता हासिल कर चुकी है। गौरतलब है कि इस करेंसी पर कोई सरकारी नियंत्रण नहीं हैं। इसका इस्तेमाल डिजिटल दुनिया में ही होता है। इसको कोई बैंक या सरकार कंट्रोल नहीं करती है।  


क्रिप्टो के कारोबार में जोखिम भी कम नहीं
यह क्रिप्टोकरेंसी अत्यधिक अस्थिर है और इसलिए इसका कारोबार भी बहुत जोखिम भरा है। उदाहरण के लिए, जनवरी 2021 में बिटक्वाइन का मूल्य बढ़कर 42,000 डॉलर हो गया था और फिर ये 30,000 डॉलर तक गिर गया। एक हफ्ते के दौरान फिर से बढ़कर 40,000 डॉलर हो गया था। बिटक्वाइन के लिए आपके पास एक एप होता है जिसके जरिए आप लेन देन करते हैं। मान कर चलिए कि सर्वर से आपकी फाइल हट गई या पासवर्ड गलत हो गया तो समझ लो आपके पैसे हमेशा के लिए खो गए। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि कुछ लोगों ने लाखों के बिटक्वाइन इसलिए खो दिए क्योंकि उनके पास पासवर्ड नहीं है वह भूल गए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed