फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Credit Card helpful in emergency provides loan easily no document required

Credit Card: क्रेडिट कार्ड आपात स्थिति में मददगार, आसानी से दिलाता है कर्ज, किसी दस्तावेज की नहीं पड़ती जरूरत

Mon, 22 Apr 2024 06:04 AM IST
जलज मिश्रा कालीचरण, नई दिल्ली
कालीचरण, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 Apr 2024 06:04 AM IST
सार

क्रेडिट कार्ड पर कर्ज पर्सनल लोन की तरह होता है। इसमें बैंक क्रेडिट कार्डधारक को कार्ड की लिमिट के अनुसार कर्ज देते हैं। इसके लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होती है, जिससे कर्ज लेने की प्रक्रिया सरल हो जाती है। कई बैंक न सिर्फ मौजूदा बल्कि नए ग्राहकों को भी क्रेडिट कार्ड पर कर्ज देते हैं।

विज्ञापन
Credit Card helpful in emergency provides loan easily no document required
क्रेडिट कार्ड - फोटो : ANI

विस्तार

क्रेडिट कार्ड आपात स्थिति में वित्तीय रूप से काफी मददगार साबित होता है। यह एक टूल है, जो खर्च करने के तरीके को सुविधाजनक और फायदेमंद बनाता है। रिवॉर्ड पाइंट और कैशबैक समेत अन्य लाभ एवं सुविधाएं प्रदान करने के अलावा क्रेडिट कार्ड जरूरत पड़ने पर आपको आसानी से कर्ज भी दिला सकता है।

विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड पर कर्ज पर्सनल लोन की तरह होता है। इसमें बैंक क्रेडिट कार्डधारक को कार्ड की लिमिट के अनुसार कर्ज देते हैं। इसके लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होती है, जिससे कर्ज लेने की प्रक्रिया सरल हो जाती है। कई बैंक न सिर्फ मौजूदा बल्कि नए ग्राहकों को भी क्रेडिट कार्ड पर कर्ज देते हैं।

विज्ञापन

कितना मिल सकता है कर्ज
कर्ज राशि क्रेडिट कार्ड की बची लिमिट पर निर्भर करती है। हालांकि, यह अलग-अलग क्रेडिट कार्ड और ऋणदाताओं के हिसाब से भिन्न हो सकती है। बची लिमिट के अनुसार ही बैंक आपको कर्ज देते हैं। अगर आपके क्रेडिट कार्ड की कुल लिमिट एक लाख रुपये है और आपने उसमें से 30,000 रुपये का इस्तेमाल कर लिया है तो बाकी बची 70,000 रुपये की लिमिट पर ही कर्ज मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्याज दर व प्रोसेसिंग शुल्क
क्रेडिट कार्ड कर्ज पर ब्याज दर पर्सनल लोन जितनी होती है। अगर पर्सनल लोन पर ब्याज दर 13 फीसदी है तो बैंक इसी दर पर क्रेडिट कार्ड कर्ज देंगे। कई बार ऐसे कर्ज पर अधिक ब्याज भी लगता है। यह काफी हद तक बैंक के नियम और शर्तों पर निर्भर करता है। क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लेने के लिए आपको प्रोसेसिंग शुल्क का भी भुगतान करना पड़ता है। यह शुल्क कर्ज राशि का 3 फीसदी तक हो सकता है।

पात्रता और भुगतान अवधि
क्रेडिट कार्ड कर्ज को प्री-अप्रूव्ड लोन के रूप में पेश किया जाता है। कुछ बैंक आपकी भुगतान हिस्ट्री और खर्च करने की आदतों के आधार पर पात्रता का आकलन करते हैं। कर्ज की भुगतान अवधि आपके बैंक और क्रेडिट कार्ड के प्रकार पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर भुगतान अवधि 60 से 90 दिनों तक की होती है।

लिमिट से अधिक कर्ज के लिए न करें आवेदन

क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लेना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि जिस लोन के लिए आपने आवेदन किया है, वह रकम कार्ड की क्रेडिट/निकासी सीमा से अधिक न हो। ऐसा होने पर बैंक कई बार आपके क्रेडिट कार्ड को अस्थायी तौर पर निलंबित कर देते हैं। इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लेते समय ब्याज दर, पुनर्भुगतान अवधि, प्रोसेसिंग शुल्क व अन्य दरों की जानकारी जरूर लें। -आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंक बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed