फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   covid 19: tourism industry badly hit, now eying on winter season

कोरोना का कहर: पर्यटन उद्योग को सवा लाख करोड़ का नुकसान, अब सर्दियों पर नजर

Tue, 06 Oct 2020 06:28 AM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 06 Oct 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
covid 19: tourism industry badly hit, now eying on winter season
वाराणसी घाट - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ताजमहल 188 दिनों बाद भले ही पिछले सप्ताह खुल गया हो लेकिन कोविड-19 की वजह से देश के पर्यटन उद्योग को इस साल 1.25 लाख करोड़ रुपये की चपत लगने का अनुमान है। दरअसल, इस महामारी से दुनियाभर में जनवरी और फरवरी में ही 50 फीसदी पर्यटन कम हो गया, जबकि मार्च में 70 फीसदी गिरावट रही।

विज्ञापन


22 मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या लगभग शून्य हो गई। टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के मुताबिक केरल, राजस्थान और गोवा जैसे मशहूर पर्यटन राज्यों में गर्मी की छुट्टियों में विदेशी ही नहीं घरेलू पर्यटक भी नहीं पहुंचे। पहले से कराई गई बुकिंग भी निरस्त करा दी गई। अगर स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो नवंबर से शुरू हो रहे सर्दियों के पर्यटन सीजन का भी यही हाल रहने वाला है। पर्यटन उद्योग में जान फूंकने के लिए पिछले साल सरकार ने 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की इजाजत दी, लेकिन अभी तक महज 15,057 करोड़ का निवेश मिला।
विज्ञापन


13 फीसदी रोजगार देता है उद्योग
केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में बताया कि देश की जीडीपी में पर्यटन की हिस्सेदारी 5 फीसदी और रोजगार में 12.95 फीसदी है। चूंकि, महामारी और संक्रमण का जोखिम अभी बना हुआ है और यातायात भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सका है। ऐसे में उद्योग के नुकसान का दायरा और बढ़ सकता है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उत्तराखंड और हिमाचल सरकारों ने क्वारंटाइन की अनिवार्य शर्त अब खत्म कर दी है। उत्तराखंड सरकार प्रतिदिन होटल के किराये का 25 फीसदी या 1,000 रुपये (जो कम हो) का प्रोत्साहन राशि भी दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed