फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Volkswagen admits selling of 1.1 crore cars by violating norms

फॉक्सवैगन ने झूठ बोलकर बेच दी प्रदूषण फैलाने वाली 1.1 करोड़ कारें

Wed, 23 Sep 2015 06:30 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen admits selling of 1.1 crore cars by violating norms

दुनिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने माना है कि उसने खामियों वाली बात छिपाकर प्रदूषण मानकों पर खरी न उतरने वालीं करीब एक करोड़ 10 लाख कारें बेचीं।

विज्ञापन


कंपनी ने खुलासा किया है कि दुनिया भर में उसकी एक करोड़ 10 लाख कारें प्रभावित हो सकती हैं। इन कारों की कुल कीमत फॉक्सवैगन के कुल कारोबार की करीब एक तिहाई है। फॉक्सवैगन पर आरोप है कि उसने प्रदूषण जांच को चकमा देने वाला सॉफ्टवेयर लगाकर ये कारें बेचीं।
विज्ञापन


प्रदूषण जांच के दौरान यह सॉफ्टवेयर उत्सर्जन में कमी ला देता था लेकिन जांच पूरी होने के बाद उत्सर्जन बढ़ जाता था। अमेरिका में ही कंपनी ने करीब पांच लाख डीजल कारें इस सॉफ्टवेयर के साथ बेची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लग सकता है 18 अरब डॉलर का जुर्माना

Volkswagen admits selling of 1.1 crore cars by violating norms

इस धांधली के लिए कंपनी पर 18 अरब डॉलर तक का जुर्माना लगाए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका ने कंपनी के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है।

साथ ही फ्रांस से लेकर दक्षिण कोरिया तक के अधिकारियों ने कहा है कि वह भी कंपनी के खिलाफ जांच करेंगे।

फॉक्सवैगन को अब कहना पड़ा है कि उसने इस मामले से निपटने के लिए करीब 6.5 अरब यूरो की रकम साल की तीसरी तिमाही में अलग से बचा कर रखी है। यह मामला सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

साथ ही दुनियाभर के शेयर बाजारों पर भी इस खबर का असर देखने को मिला है। खुलासे के बाद कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पद से हटाया जा सकता है। कंपनी ने अमेरिका में सभी डीजल कारों की बिक्री रोक दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed