फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   The story of Being Human foundation of salman

कितना ह्यूमन है सलमान का 'बीइंग ह्यूमन', पढ़ें उसकी पूरी कुंडली

Thu, 10 Dec 2015 08:34 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
The story of Being Human foundation of salman

सलमान खान को आज यानी गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 13 साल पुराने हिट एंड रन मामले में बरी कर दिया है। इससे पहले मई 2015 में हुई सुनवाई के बाद सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, उन्हें जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन


सलमान खान बीइंग ह्यूमन नाम का एक एनजीओ चलाते हैं, जो टीशर्ट और अन्य कई तरह के कपड़े ऑनलाइन और स्टोर के जरिए बेचता है। सेल्स का एक हिस्सा गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए खर्च किया जाता है।
विज्ञापन


सलमान खान का संगठन बीइंग ह्यूमन बच्चों के स्वास्थ और शिक्षा समेत तमाम लोगों की बीमारियों और मुश्किल घड़ी में आर्थिक मदद करता है।

600 बच्चों की कराई हार्ट सर्जरी

The story of Being Human foundation of salman

सलमान खान के वकीलों के अनुसार अभी तक सलमान बीइंग ह्यूमन के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, हार्ट सर्जरियों और शिक्षा पर करीब 42 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं। बीइंग ह्यूमन ने अभी तक 600 बच्चों की हार्ट सर्जरी कराई है और असंख्य लोगों की मदद की है।

जनवरी 2012 में सलमान खान ने अपने इस एनजीओ के जरिए 40 लाख डॉलर उत्तर प्रदेश के करीब 400 कैदियों को 63 जेलों से रिहा करने के लिए दिए थे। इन कैदियों ने अपनी सजा तो पूरी कर ली थी, लेकिन उनके पास पैसों की कमी होने की वजह से अपना जुर्माना नहीं चुका पा रहे थे।

मंधाना इंडस्ट्री से है टाई-अप

The story of Being Human foundation of salman

सलमान खान की बीइंग ह्यूमन के पास पैसे कपड़े बेचकर आते हैं, जिसके लिए इसका मंधाना इंडस्ट्री लिमिटेड के साथ टाईअप है। बुधवार को जैसे ही सलमान खान को कोर्ट ने सजा सुनाई, देखते ही देखते मंधाना इंडस्ट्री के शेयर 4.74 प्रतिशत गिर गए।

आपको बता दें कि मंधाना की ग्लोबल सेल्स का 10 प्रतिशत हिस्सा बीइंग ह्यूमन का है और मंधाना इंडस्ट्री हर साल अपनी सेल 50-60 प्रतिशत बढ़ने की अपेक्षा करती है। 2014-15 में बीइंग ह्यूमन ने 170 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जो इससे पहले वाले साल में 131 करोड़ रुपए थी।

विज्ञापन

ये लोग भी हैं इसके पार्टनर

The story of Being Human foundation of salman

बीइंग ह्यूमन वेबसाइट के अनुसार इसके अन्य पार्टनर अक्षरा हाई स्कूल, असीमा कोका कोला इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, फोर्टिस फाउंडेशन, माया फाउंडेशन, मैरो डोनर रजिस्ट्री इंडिया, सुजुकी मोटरसाइकिल और द मैक्स फाउंडेशन हैं।

मंधाना की 2013-14 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के कुल 17 बीइंग ह्यूमन स्टोर, 6 फ्रेंचाइजी आउटलेट, 99 स्टोर-इन-स्टोर, 60 डिस्ट्रिब्यूटर और 100 इंटरनेशनल आउटलेट हैं, जो बीइंग ह्यूमन के कपड़े बेचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed