{"_id":"57d3f2f24f1c1ba83031c077","slug":"the-railworker-s-son-who-is-now-the-world-s-richest-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मचारी का बेटा दो दिन के लिए बना दुनिया का सबसे अमीर आदमी ","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
रेलवे कर्मचारी का बेटा दो दिन के लिए बना दुनिया का सबसे अमीर आदमी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 10 Sep 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
बुधवार, बृहस्पतिवार शेयर बढ़ने से ओरटेगा की कुल संपत्ति 5.96 लाख करोड़ रुपये हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन के 80 वर्षीय बिजनेसमैन एमनसियो ओरटेगा दो दिन के लिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए। उनके पिता रेलवे में कर्मचारी थे। खुद ओरटेगा ने अपना कैरियर कपड़ों की डिलवरी करके शुरू किया था। फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार, ओरटेगा की शॉपिंग चेन ‘जारा’ के शेयर अचानक बढ़ गए और कंपनी की नेटवर्थ 5.96 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई।
यह बढ़ोतरी बुधवार और बृहस्पतिवार तक बरकरार रही। इस तरह ओरटेगा ने 5.89 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ वाले बिल गेट्स को दूसरे नंबर पर धकेल दिया। मैगजीन के मुताबिक, ओरटेगा की कंपनी के शेयर इससे पहले कभी एक दिन में 12 हजार करोड़ रुपये नहीं बढ़े। खास बात यह है कि एमनसियो ओरटेगा की पूरी नेटवर्थ आने वाले दिनों में उनकी बेटी मारटा की हो जाएगी। शुक्रवार सुबह एक बार फिर बिल गेट्स इस सूची में पहले स्थान पर आ गए।
डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर शुरू हुआ कैरियर
एमनसियो ओरटेगा ने 14 साल की उम्र में कमीज बनाने वाले एक शख्स के डिलीवरी ब्वॉय के रूप में अपना कैरियर शुरू किया था। कुछ साल बाद उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया। नाइटगाउन, लॉन्जरी और बच्चों के कपड़े बनाने के लिए वर्कशॉप खोली। 1975 में वह पूरा काम अपनी कंपनी जारा के तहत करने लगे। धीरे-धीरे पूरी दुनिया में शॉपिंग चेन शुरू की। आज फैशनेबल कपड़ों के 60 फीसदी बाजार पर उन्हीं की कंपनी काबिज है।