फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Tesla Chief Executive Elon Musk sued by a shareholder over his erratic tweets

एलन मस्क: टेस्ला के सीईओ पर कंपनी के शेयरधारक ने दायर किया मुकदमा, जानिए क्या है मामला

Sat, 13 Mar 2021 01:45 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 13 Mar 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Tesla Chief Executive Elon Musk sued by a shareholder over his erratic tweets
एलन मस्क - फोटो : instagram.com/elonmusk

टेस्ला इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क पर कंपनी के एक शेयरधारक ने मुकदमा दायर किया है। मस्क पर ट्विटर के इस्तेमाल को लेकर अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग के साथ 2018 के समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी कंपनी रॉयटर्स के अनुसार, डेलावेयर चांसरी कोर्ट में की गई इस शिकायत में इलेक्ट्रिक कार कंपनी के बोर्ड का भी नाम है। मस्क के 'अनियमित' ट्वीट और एसईसी सेटलमेंट के अनुपालन के लिए टेस्ला के निर्देशकों की विफलता से शेयरधारकों को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


दायर की गई शिकायत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर किए गए कईं ट्वीट का उल्लेख किया गया है। इसमें एक मई को किया गया उनका आकलन भी शामिल है जिसमें उन्होंने कहा था कि टेस्ला के शेयर की कीमत 'बहुत अधिक थी', तब टेस्ला के बाजार मूल्य में 13 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई गई थी। अभियोगी चेस घर्रिटी ने कहा कि मस्क की वजह से और निर्देशकों की निष्क्रियता के कारण 'पर्याप्त वित्तीय नुकसान' हुआ है, और उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए नुकसान का भुगतान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त 2020 में भी दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पर कंपनी के एक लंबे समय से आलोचक रहे व्यक्ति को बदनाम करने और उसके खिलाफ ऑनलाइन घृणा अभियान चलाने के आरोप में मुकदमा किया गया था।


एलन मस्क अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी स्पेस एक्स के भी संस्थापक हैं। एलन लग्जरी लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं। साल 2020 में एलन मस्क ने हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने एक महीने में 94,500 करोड़ रुपये कमाए। ब्लूमबर्ग ने जो आंकड़े जारी किए थे, उसके मुताबिक एलन की कंपनी टेस्ला के शेयर में 86 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई थी। इसके बाद एलन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जहां साल 2020 की शुरुआत में एलन मस्क दुनियाभर के अरबपतियों की सूची में 45वें पायदान पर थे, वहीं इस साल उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का पायदान हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed